फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधु विनोद चोपड़ा ने इस एक्ट्रेस को कहा था 'घटिया', विद्या बालन से बार-बार करवाया था ये काम

Thu, 05 Sep 2019 07:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vidhu Vinod Chopra - फोटो : Social Media
मुन्ना भाई, पीके, 3 इडियट्स और संजू जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले विधु विनोद चोपड़ा को बॉलीवुड में मल्टी टैलेंटेड मैन कहा जाता है। निर्देशक, लेखक और निर्माता के रूप में उन्होंने जो उपलब्धि हासिल की वो बॉलीवुड में बहुत ही कम लोगों को मिली है। विधु, रामानंद सागर के छोटे भाई हैं। 5 सितंबर 1952 को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जन्मे विधु विनोद चोपड़ा का आज जन्मदिन है।
विज्ञापन

2 of 5
विधु विनोद चोपड़ा
विधु विनोद चोपड़ा के पिता चाहते थे कि वो डॉक्टर बने। लेकिन वो हमेशा से फिल्मे बनाना चाहता थे। परीक्षा में ज्यादा नंबर न आए इसलिए वो पेपर में आधे सवाल ही हल किया करते थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'जब मेरी डॉक्यूमेंट्री एन एनकाउंटर विद फेसेस ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई तो मैंने पिता को जाकर यह सच बताया। मुझे लगा अब नहीं डांटेंगे, लेकिन फिर भी उन्होंने एक थप्पड़ रसीद कर ही दिया।
विज्ञापन

3 of 5
manisha koirala - फोटो : PTI
विधु विनोद चोपड़ा को बहुत तेज-तर्रार शख्स माना जाता है। एक बार उन्होंने मनीषा कोईराला को घटिया एक्ट्रेस तक कह दिया था। मनीषा कोइराला ने अपनी किताब में लिखा है, 'मुझे याद है फिल्म 1942: ए लव स्टोरी का स्क्रीन टेस्ट हो रहा था। फिल्म के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने मुझे बुलाया लेकिन सबसे उदास करने वाली वजह ये थी कि उन्होंने मुझसे कहा मनीषा यू आर शिट, यू आर टेरिबल एक्ट्रेस।'

4 of 5
विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया
विधु विनोद चोपड़ा ने परिणीता फिल्म के लिए विद्या बालन के 65 लुक लिए थे। विद्या ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं लगातार टेस्ट देते देते हैरान हो गई थी। फिल्म के निर्देशक प्रदीप सरकार मेरे लुक टेस्ट से संतुष्ट होते तो निर्माता विधु विनोद चोपड़ा कह देते कि नहीं यार। कुछ मिसिंग लग रहा है। मुझे समझ में नहीं आ रहा था कि विधु चाहते क्या हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanju
बता दें कि फिल्म संजू के लिए रणबीर कपूर पहली पसंद नहीं थे। फिल्मकार राजकुमार हिरानी शुरू से ही संजय दत्त के किरदार के लिए रणबीर को ही लेना चाहते थे। लेकिन वहीं दूसरी ओर 'संजू' के प्रोड्यूसर विधू विनोद चोपड़ा रणबीर को कास्ट करने के लिए राजी नहीं थे। विधु को लगता था कि रणवीर सिंह इस रोल के लिए ज्यादा फिट हैं। लेकिन राजकुमार अपनी बात पर अड़े हुए थे कि रणबीर ही इस भूमिका के लिए परफेक्ट हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें