ऋषि कपूर पिछले 11 महीनों से न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वो जल्द मुंबई लौट सकते हैं। उनके आने की खबर से फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। हाल में ऋषि कपूर ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने को लेकर अपनी राय रखी।
विज्ञापन
2 of 5
rishi kapoor, neetu kapoor
- फोटो : social media
Zoom को दिए एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने कहा कश्मीर में जो कुछ भी हो रहा है, वो अच्छा होगा। उन्होंने कहा, 'मुझे प्यार चाहिए, भाईचारा चाहिए और शांति चाहिए। चीजों को सौहार्दपूर्वक हल किया जाना चाहिए।'
विज्ञापन
3 of 5
rishi kapoor
- फोटो : social media
वहीं ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने कहा, 'मैं राजनीति की ज्यादा अच्छी समझ नहीं रखती लेकिन मुझे अपने देश और हमारे प्रधानमंत्री पर बहुत गर्व है। वो जिस तरह से देश चला रहे हैं, इसके लिए मैं उनकी प्रशंसा करती हूं।'
4 of 5
Rishi Kapoor With Anupam Kher
- फोटो : twitter
हाल ही में ऋषि कपूर और नीतू कपूर की मुलाकात अनुपम खेर से हुई। तीनों सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना के यहां डिनर करने गए थे। वहां से लौटते हुए अनुपम खेर ने एक वीडियो भी शेयर किया था।
Rishi Kapoor, Nita Ambani, Shah rukh Khan, Neetu Kapoor
- फोटो : social media
अनुपम खेर ही नहीं शाहरुख खान, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने ऋषि कपूर से इस दौरान मुलाकात की है।