फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: यूजर्स ने वायरल की राखी सावंत की मेहंदी की तस्वीरें, भड़कते हुए बोलीं- रितेश के साथ मैंने रो-रोकर….

Sat, 19 Feb 2022 10:34 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एंटरटेनमेंट क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री राखी सावंत लगातार सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन अपने किसी ना किसी मुद्दे या विषय को लेकर चर्चा में रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत - फोटो : instagram/rakhisawant2511

एंटरटेनमेंट क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री राखी सावंत लगातार सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन अपने किसी ना किसी मुद्दे या विषय को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों पति रितेश से हुए तलाक के बाद से ही अभिनेत्री लगातार सोशल मीडिया पर अपनी वीडियोज और तस्वीरें शेयर कर फैंस के साथ अपने दिल का हाल बयां कर रही हैं। इसी बीच अब राखी सावंत ने हाल ही में अपना एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

वीडियो को शेयर करते हुए राखी सावंत ने सोशल मीडिया यूजर्स को जमकर फटकार लगाई। दरअसल इंटरनेट पर अभिनेत्री का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मेहंदी लगाई नजर आ रही हैं। अपने इस पुराने वीडियो को वायरल करने वालों को करारा जवाब देते हुए राखी सावंत ने यह नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/rakhisawant2511

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में राखी सावंत कहती है कि जब मैंने कहा कि मैंने पहली बार मेहंदी लगाई है तो कुछ लोगों ने मेरी पुरानी तस्वीरें और वीडियोस वायरल कर दी है। यह लोग मेरी पुरानी शादी के समय की इन तस्वीरों को शेयर कर लोगों को भड़का रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत, रितेश - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान राखी ने सोशल मीडिया यूजर्स पर भड़ास निकालते हुए सवाल किया कि दिल से मेहंदी लगाना किसे कहते हैं और रो-रोकर मेहंदी लगाना किसे कहते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि अफसाना की शादी में मैंने दिल से मेहंदी लगाई है, जबकि अपनी शादी के समय मैंने रो-रोकर मेहंदी लगाई थी, क्योंकि रितेश शादी के लिए आने से मना कर रहा था।

4 of 5
राखी सावंत और रितेश - फोटो : सोशल मीडिया

राखी आगे कहती हैं कि रितेश ने तीन- चार बार शादी के लिए आने से मना कर दिया था। लेकिन जब मेरी मेहंदी पर मेरे आंसू टपके तब वह शादी के लिए आया। इसलिए उसे मेहंदी लगाना नहीं कहते। मेहंदी लगाना इसे कहते हैं, जो मैंने अफसाना की शादी में लगाई है।  इसके साथ ही उन्होंने तस्वीर वायल करने वाले लोगों पर जमकर फटकार भी लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत और रितेश - फोटो : सोशल मीडिया

 

गौरतलब है कि अभिनेत्री राखी सावंत ने हाल ही में अपने पति से अलग होने का एलान किया था। बिग बॉस 15 में राखी सावंत ने पहली बार सभी से अपने पति का परिचय कराया था। लेकिन बाद में रितेश की पहली बीवी के सामने आने और बिग बॉस 15 से बाहर आने के बाद दोनों के बीच हुए हालातों की वजह से अभिनेत्री ने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें