फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

rhea chakraborty: फरहान-शिबानी की शादी में खिलखिलाती दिखीं रिया चक्रवर्ती, तस्वीर देख यूजर्स ने दिए ऐसे-ऐसे रिएक्शन

Sat, 19 Feb 2022 10:03 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रिया चक्रवर्ती - फोटो : amar ujala
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का नाम सामने आया था। ड्रग्स केस से सुर्खियों में आने के बाद रिया मीडिया के सामने आने से भी बचती रही हैं। हालांकि 2 साल के बाद अभिनेत्री वापस अपने काम पर लौट आई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक  पोस्ट शेयर की है। फोटो में रिया बहुत खूबसूरत लग रही हैं और खुश नजर आ रही हैं। रिया की फोटो पर फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की है। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है, 'धूप और स्माइल'। रिया ने ऑफ व्हाइट कलर की ड्रेस कैरी की है। रिया ने नेकपीस पहना है और कानों में मैचिंग के इयररिंग्स भी पहने हैं। उन्होंने अपने लुक को लाइट मेकअप से कंप्लीट किया है। रिया की फोटोज पर कमेंट भी खूब आ रहे हैं। कमेंट्स में कई लोगों ने रिया को ट्रोल किया है तो कई फैंस उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty
फोटो में रिया क्यूट पोज देती नजर आ रही हैं। कुछ दिन पहले रिया ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह वॉइस रिकॉर्डिंग कर रही थीं। वीडियो में रिया एक रेडियो चैनल के स्टूडियो में स्क्रिप्ट पढ़ते और रिकॉर्डिंग करते हुए दिखाई दे रही थीं। 
विज्ञापन

4 of 4
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के मेहंदी फंक्शन में भी रिया चक्रवर्ती  ठुमके लगाती दिखी थीं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रिया और शिबानी पीले रंग की ड्रेस में डांस परफार्मेंस करती दिखाई दे रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें