धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत
- फोटो : Twitter
बता दें कि धनुष और ऐश्वर्या की शादी 2004 में हुई थी। दंपति के दो बेटे हैं - यात्रा और लिंगा। 18 साल तक साथ रहने के बाद, उन्होंने 17 जनवरी, 2022 को अलग होने की घोषणा की। एक संयुक्त बयान में, उन्होंने खुलासा किया कि वह खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। उन्होंने आग्रह किया कि हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।