फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nick Jonas Video: निक जोनस ने अपने सबसे बड़े डर का किया खुलासा, प्रियंका चोपड़ा के साथ रिश्ते पर कह दी ये बात

Sun, 12 Dec 2021 08:24 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्मी दुनिया के पावर कपल हैं। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं लेकिन बीते कुछ दिनों से दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ये तब से जारी है जब प्रियंका चोपड़ा ने अचानक सोशल मीडिया से अपना सरनेम ‘चोपड़ा और जोनस’ दोनों हटा दिया था। दावा किया गया है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है लेकिन प्रियंका और निक ने खुद सामने आकर इन खबरों को झूठा साबित किया और उन्होंने अपने सच्चे प्यार के बारे में पूरी दुनिया को बताया।

निक जोनस का वीडियो
वहीं, अब निक जोनस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें निक बता रहे हैं कि वह एक अच्छे पति नहीं बन पाए हैं। इस वीडियो में निक अपने दिल की बात करते हुए नजर आ रहे हैं। निक वीडियो में कहते दिख रहे हैं, ‘मुझे डर लगता है कि मैं एक अच्छा हसबैंड, भाई और बेटा नहीं हूं।’
   
विज्ञापन

2 of 5
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
परिवार को बताया खास
दरअसल, निक जोनस की जोनस ब्रेदर्स पर बनी सीरीज आई है और इस सीरीज का पहला एपिसोड भी रिलीज हो गया है। ये वीडियो निक जोनस के एक फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है, जिसमें वह अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और परिवार के बारे में बात करते हैं। वह वीडियो में आगे अपने परिवार को अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा जरूरी बताते हैं। वह कहते हैं, ‘मेरे लिए मेरा परिवार सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। मेरे लिए ये बहुत जरूरी है कि मैं उन्हें कैसे ट्रीट करता हूं। कैसे उनके लिए अपना प्यार और रिस्पेक्ट दिखाता हूं। हम सभी का प्यार करने और पाने का तरीका अलग-अलग होता है।’

विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस - फोटो : social media
वीडियो पर फैंस की प्रतिक्रिया
निक जोनस के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हर कोई उन्हें कम ना समझने की बात कर रहा है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘अपने आप को कम मत समझो निक आप सबसे अधिक प्यार करने वाले, देखभाल करने वाले और सहायक पति में से एक हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘उनके व्यवहार से पता चलता है कि वे एक बहुत ही समर्पित पति हैं।’

4 of 5
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
शादी को पूरे हुए तीन साल
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को तीन साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने राजस्थान के उम्मेद भवन में 1 दिसंबर 2018 को शाही अंदाज में सात फेरे लिए थे, जिसके बाद से ही दोनों अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। दोनों ने अपनी तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी भी काफी रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की थी। कपल ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें दोनों टेबल पर बैठे हुए दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो को फैंस ने काफी पसंद किया था, जिस वजह से लोगों ने इस पर ढेर सारे कमेंट्स किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस इन दिनों यूके में हैं और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को खत्म करने में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें