अपने अभिनय से किरदारों में जान फूंकने के लिए मशहूर अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। हाल ही में अभिनेता और सारा अली खान की फिल्म के नाम और रिलीज डेट के एलान के साथ ही ट्रेलर भी रिलीज किया गया। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर मीडिया से हुई बातचीत में विक्की कौशल ने बहुत से सवालों का जवाब दिया, जिसके बाद उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में आ गई है। लेकिन हाल ही में अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ बातचीत करने का फैसला लिया, जिसमें उन्होंने उनके तरह-तरह के सवालों के जवाब दिए। इनमें जिस जवाब ने सबका ध्यान खींचा वह कटरीना और उनकी मां की अहमियत थी। तो चलिए जानते हैं विक्की ने फैंस के साथ इस गुफ्तगू में क्या-क्या कहा...