फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zeenat Aman: जीनत अमान को माता-पिता के बारे में झूठी खबर पर आया गुस्सा! फैक्ट्स की जांच करने का किया अनुरोध

Sat, 20 May 2023 08:24 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जीनत अमान पहले जमाने में अपने स्टाइल, एक्टिंग के चलते सुर्खियों में रहा करती थीं। लेकिन इन दिनों जीनत अमान की चर्चा उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स के कारण होती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर डेब्यू करने वाली अभिनेत्री अक्सर फैंस को अपने गुजरे जमाने के किस्से बताती रहती हैं। लेकिन इस बार जीनत अमान ने अपने माता-पिता के बारे में बताया है और फैंस से एक खास अपील की है।  
विज्ञापन

2 of 5
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट की। यह स्टोरी खास थी क्योंकि इसमें अभिनेत्री ने अपनी किसी फिल्म के बारे में नहीं बल्कि अपनी जातीयता को स्पष्ट किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि एक आर्टिकल में उन्हें उन हस्तियों की सूची में शामिल किया था जिनके माता पिता अलग-अलग देश से आते हैं। जीनत ने दावा दिया है कि यह गलत है और लोगों से कुछ भी कहने या लिखने से पहले फैक्ट्स को सही से चेक करने की अपील की है।
विज्ञापन

3 of 5
जीनत अमान - फोटो : social media
जीनत अमान ने इस साल फरवरी 2023 में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। इसके बाद से ही एक्ट्रेस इस प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका अकाउंट पुरानी तस्वीरों और जिंदगी का भंडार है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर न्यूज रिपोर्ट का एक स्क्रीनशॉट साझा किया था, जिसमें उनके बारे में गलत जानकारी दी है थी। एक्ट्रेस को उन मशहूर हस्तियों के ग्रुप में शामिल किया गया था, जिनके माता- पिता अलग अलग देश से आते हैं। हालांकि, जीनत ने अपने बारे में बताया और लिखा कि उनकी मां एक भारतीय हिंदू थीं और उनके पिता एक भारतीय मुस्लिम थे। उनकी मां की दूसरी शादी एक जर्मन शख्स से हुई थी।
Thalapathy Vijay : भारत के हाईएस्ट पेड अभिनेता बने थलपति विजय? आगामी फिल्म के लिए एक्टर ने ली इतनी मोटी रकम
 

4 of 5
जीनत अमान - फोटो : social media
जीनत ने बताया कि आर्टिकल में दी गई जानकारी गलत थी, उन्होंने लिखा, मैं इन खूबसूरत अभिनेताओं के साथ रहकर खुश हूं, लेकिन इस तरह के आर्टिकल पोस्ट करने से पहले फैक्ट्स की दोबारा जांच करना सही रहता है। यह एक अनुरोध है कि आगे से ऐसा ही करें। मेरी मां 'जर्मन ईसाई' नहीं थीं। वह एक भारतीय हिंदू थी, जिनकी दूसरी शादी एक जर्मन व्यक्ति से हुई थी। मेरे पिता एक भारतीय मुस्लिम थे। यह सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी है, जिसमें मेरा इंस्टाग्राम भी शामिल है। मैं जर्मन बोलना भी नहीं जानती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीनत अमान - फोटो : social media
जीनत अमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार आशुतोष गोवारिकर की पानीपत में देखा गया था। वह शोस्टॉपर नामक वेब सीरीज के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीनत अमान की डेब्यू वेब सीरीज में श्वेता तिवारी, रोहित रॉय, तनाज ईरानी, बख्तियार और जरीना वहाब भी नजर आएंगी।
Jim Brown Death: एनएफएल लीजेंड और अभिनेता जिम ब्राउन का निधन, 87 की उम्र में ली आखिरी सांस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें