विक्की कौशल इन दिनों अपने करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म 'उरी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया और उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। जम्मू कश्मीर के उरी में आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने जो सर्जिकल स्ट्राइक की थी, ये फिल्म उसी पर हैl उनकी पिछली फिल्म संजू ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। विक्की कौशल को इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल का फिल्म फेयर अवॉर्ड जीता है। इस मौके पर आइए आपको विक्की कौशल के पुराने इंटरव्यू से रूबरू कराते हैं जो उन्होंने अमर उजाला को दिया था।