हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर सपना चौधरी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिया है। पिछले कुछ समय से चर्चा थी कि सपना चौधरी को मथुरा सीट से चुनाव लड़वाया जा सकता है, जहां से बीजेपी नेता और एक्ट्रेस हेमा मालिनी का कब्जा है। इन सब कयासों के बीच कांग्रेस ने मथुरा सीट से महेश पाठक को उम्मीदवार बनाने का एलान किया है। इसके बावजूद सपना चौधरी के नाम पर चर्चा हो रही है कि उन्हें मथुरा सीट दी जा सकती है।