बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर का नाम अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ जोड़ा जाता है। दावा किया जाता है कि, विक्की और कटरीना काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने इस बात को कभी कबूल नहीं किया है। बीते दिनों, ऐसी खबर उड़ी थी कि, विक्की कौशल ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ से सगाई कर ली है। हालांकि, बाद में ये अफवाह साबित हुई। वहीं, अब विक्की कौशिल ने अपनी फिल्म ‘सरदार उधम’ के प्रमोशन के दौरान इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है। इतना ही नहीं, विक्की ने ये भी कहा है कि, वह जल्द ही अब सगाई कर लेंगे। 16 अक्तूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर विक्की कौशल की फिल्म ‘सरदार उधम’ रिलीज हुई है। विक्की इन दिनों इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने ‘ई-टाइम्स’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें विक्की ने अपनी और कटरीना की सगाई की अफवाह को मीडिया की देन बताया है। विक्की ने कहा, ‘इस तरह की खबरें आपके दोस्तों ने फैलाई हैं (हंसते हुए)। मैं जल्द ही सगाई भी कर लूंगा... जब समय होगा। उसका भी टाइम आएगा।’