फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KWK 8: विक्की के इस अंदाज पर फिदा हुआ था कटरीना का परिवार, साथ रहने के बाद भी शादी से एक दिन पहले आया प्रपोजल

Thu, 07 Dec 2023 10:03 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करण के 'कॉफी विद करण' शो के सातवें एपिसोड में कियारा और विक्की कौशल काउच पर बैठे नजर आएं। दोनों स्टार्स ने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल, करण जौहर, कियारा आडवाणी - फोटो : social media
करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन आठ फैंस के बीच धमाल मचा रहा है। इस शो में करण जौहर सेलेब्स मजेदार गॉसिप करते दिखाई देते हैं और अब शो के आठवें सीजन में भी कुछ ऐसा ही होता दिखाई दे रहा है। करीना-आलिया से लेकर सनी देओल-बॉबी देओल तक सभी शो में कई खुलासे करते नजर आ रहे हैं। पिछले एपिसोड में सिद्धार्थ और वरुण के धमाल मचाने के बाद अब इसका नया एपिसोड सामने आ गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
विक्की कौशल, करण जौहर, कियारा आडवाणी - फोटो : social media
करण के इस शो के सातवें एपिसोड में कियारा और विक्की कौशल काउच पर बैठे नजर आएं। दोनों स्टार्स ने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। विक्की ने साझा किया कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री कटरीना कैफ उन्हें घर पर किस नाम से बुलाती हैं और उन्होंने अपनी पत्नी कटरीना को कब और कैसे प्रपोज किया। इसके अलावा भी सैम बहादुर अभिनेता ने कई दिलचस्प खुलासे किए हैं।

यह भी पढ़ें: The Archies: बेटी खुशी कपूर की पहली फिल्म द आर्चीज को देख झूम उठे बोनी कपूर, बताया- स्कूल के दिनों की आ गई याद
विज्ञापन

3 of 5
विक्की कौशल, कियारा आडवाणी - फोटो : social media
'कॉफी विद करण' के होस्ट ने जब उनसे पूछा कि कटरीना को कब प्रपोज किया था? विक्की ने शरमाते हुए खुलासा किया कि शादी से एक दिन पहले होटल में घुटनों के बल बैठकर कटरीना को प्रपोज किया था। अभिनेता ने कहा, 'मैंने शादी के एक दिन पहले अपने दोस्तों और परिवारों के आने से पहले होटल में घुटनों के बल बैठकर उन्हें प्रपोज किया था। मुझे हर किसी ने चेतावनी दी थी कि यदि आप प्रपोज नहीं करते हैं, तो आपको पूरे जीवन सुनने के लिए तैयार रहना होगा।'

4 of 5
विक्की कौशल, करण जौहर - फोटो : social media
करण जौहर ने विक्की से पूछा कि आपकी पत्नी आपको किन नाम से बुलाती हैं? इसका जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा कि कटरीना उन्हें तीन नामों से बुलाती हैं। विक्की ने कहा, 'कटरीना मुझे तीन नाम से बुलाती हैं। अक्सर वे 'बूबू, बेबी और ऐ' कहकर मुझे पुकारती हैं।' उनके इस जवाब को सुनकर करण और कियारा दोनों जोर-जोर से हंसने लगे।

यह भी पढ़ें: Animal: रणबीर की रील बहन सलोनी बत्रा ने अभिनेता के किरदार को बताया टॉक्सिक, बोलीं- 'एक महिला होने के नाते...'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की कौशल - फोटो : social media
विक्की ने यह भी बताया कि शादी से पहले कटरीना की फैमिली को उन्होंने कैसे इंप्रेस किया। अभिनेता ने बताया कि वे कटरीना के भाई-बहनों और मां से पहली बार शादी से ठीक एक हफ्ते पहले मिले थे, जब वे मुंबई आए थे। विक्की ने कहा, 'मैं कटरीना की फैमिली से शादी के एक हफ्ते पहले मिला था, जब वे मुंबई आए थे। उनकी फैमिली को मैंने अपने डांसिंग टैलेंट का इस्तेमाल करके इंप्रेस किया था। मेरे डांसिंग की काफी तारीफ हुई थी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें