लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल आज शादी के बंधन में बंध चुके हैं। ऐसे में शादी को लेकर कई तरह के इंतजाम किए गए। इसी क्रम में शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखने के लिए इस कपल ने कई प्रतिबंध और एहतियात भी बरते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर किसी ना किसी तरह शादी से जुड़ी कोई ना कोई जानकारी सामने आ ही रही है। इसी बीच अब विक्की और कटरीना की शादी के वेन्यू की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आ चुकी हैं।
सामने आई इन तस्वीरों में विक्की और कटरीना की शादी में पहुंचे मेहमान सिक्स सेंस फोर्ट के गलियारों में टहलते नजर आए। इन तस्वीरों में विवाह स्थल पर मौजूद मेहमानों की कुछ झलकियां और शादी की पोशाक भी देखने को मिल रही हैं। विक्की और कटरीना बीते कुछ दिनों से राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फूड बरवाड़ा में अपने शादी के फंक्शन इंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच वेडिंग वेन्यू से आई यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।