फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी के जूतों को देखकर यूजर्स ने उड़ाई हंसी, कहा- लेडी रणवीर सिंह!

Thu, 09 Dec 2021 05:11 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को सोशल मीडिया यूजर्स लेडी रणवीर सिंह बता रहे हैं और उनकी हंसी उड़ा रहे हैं। दरअसल, सभी जानते हैं कि एक्टर रणवीर सिंह को उनके फैशन स्टाइल के लिए अक्सर ट्रोर्ल्स किया जाता है। रणवीर सिंह अक्सर उट-पटांग आउटफिट में दिखते रहते हैं। पर इस बार यूजर्स के निशाने पर शिल्पा शेट्टी आई हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है मामला?
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बुधवार रात रियाद के लिए उड़ान भरी। वह सलमान खान के द-बैंग टूर का हिस्सा हैं। जिसमें आयुष शर्मा, प्रभुदेवा, गुरु रंधावा और अन्य भी शामिल हैं। यही वजह है कि सलमान खान एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, क्योंकि रियाद में उनका कार्यक्रम है। शिल्पा शेट्टी को रियाद के लिए उड़ान भरते वक्त पैपराजी द्वारा स्पॉट किया गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शेट्टी वेस्टर्न ड्रेस - फोटो : instagram/theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी को कलिना एयरपोर्ट पर पैपराजी ने स्पॉट किया। उन्होंने इस दौरान पैपराजी को पोज भी दिये। लेकिन सबका ध्यान उनके जूतों ने अपनी तरफ खींचा। शिल्पा शेट्टी ने सफेद कलर की टी-शर्ट और उसके ऊपर चमड़े की काली जैकेट पहनी हुई थी।

 

4 of 5
शिल्पा शेट्टी की ट्विस्टेड साड़ी - फोटो : instagram/theshilpashetty
 यहां तक तो सही था, लेकिन उनके पैरों पर अलग-अलग कलर के जूते थे। शिल्पा ने दोनों पैरों पर अलग-अलग रंग के जूते पहने हुए थे। यही वजह थी कि सबकी नजर उनके स्नीकर्स पर ही थी। उन्होंने अपने हाथ में नारंगी रंक का हैंडबैक पकड़ा हुआ था, जिसका कलर उनके एक पैर के जूते से मिल रहा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीटीएस वीडियो में शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
उनके इस लुक पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स इस तरह के स्टाइल के लिए उन्हें 'लेडी रणवीर सिंह' बता रहे हैं। कई यूजर्स मजाक में कह रहे हैं कि उन्होंने किस मंदिर के बाहर से यह जूते चुराए हैं। गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें