फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: मेहंदी सेरेमनी में कटरीना-विक्की का जबरदस्त डांस और जान्हवी कपूर हुईं ट्रोल, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें

Sun, 12 Dec 2021 07:50 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
विक्की कौशल, जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट होटल में बड़ी के धूमधाम के साथ सात फेरे लिए। कटरीना और विक्की ने अपनी शादी में हाई सिक्योरिटी रखी थी, जिस वजह से कपल के कोई भी फंक्शन की तस्वीरें सामने नहीं आ पाई थीं। लेकिन अब शादी के बाद कपल अपनी प्री-वेडिंग रस्मों की तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर रहा है। हाल ही में, कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों काफी धमाल मचाते दिख रहे हैं। दरअसल, कटरीना कैफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेहंदी सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने दूल्हेराजा विक्की कौशल से लेकर ससुर श्याम कौशल के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं एक फोटो में कटरीना अपने भाई-बहन के साथ डांस करती दिख रही हैं। इन तस्वीरों में कटरीना और विक्की एक साथ काफी सुंदर और खुश लग रहे हैं।
 
Katrina Vicky Mehndi Photos: कटरीना के सामने घुटनों पर बैठकर विक्की कौशल ने किया डांस, मेहंदी सेरेमनी में कपल ने मचाया धमाल

 

 
विज्ञापन

2 of 10
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को सोशल मीडिया यूजर्स ने बुरी तरह से ट्रोल किया है। यूजर्स उन्हें घमंडी बता रहे हैं। दरअसल, ट्रोल होना सेलेब्स के लिए कोई नहीं बात नहीं है। अक्सर मशहूर हस्तियों को ट्रोलिंग का बुरी तरह से शिकार होना पड़ता है।  फैंस उन पर जमकर गुस्सा निकालते हैं। चाहे करीना कपूर हों या फिर उर्फी जावेद या एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ट्रोर्ल्स किसी को भी नहीं छोड़ते हैं। फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स सेलेब्स को उनके पहनावे एवं एटीट्यूड से लेकर चलने तक के स्टाइल को लेकर लिए बुरी तरह से ट्रोल करते हैं, जिसका एक उदाहरण मलाइका अरोड़ा भी हैं। मलाइका अरोड़ा को भी उनके वॉकिंग स्टाइल और ड्रेस के लिए अक्सर ट्रोल होना पड़ता है। लेकिन इस बार ट्रोर्ल्स की नजर जान्हवी कपूर  पर पड़ती तो उनको घमंडी बता दिया।
 
Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर को यूजर्स ने कहा- कितनी घमंडी है? पैपराजी को किया था इग्नोर



 
विज्ञापन

3 of 10
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 के घर का माहौल काफी ज्यादा बदलता जा रहा है। गेम अब अपने उस पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां पर दोस्तों के बीच भी लड़ाई हो जाती है और ऐसा इस सीजन में भी देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से बिग बॉस 15 के पावर कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के बीच बहस देखने को मिल रही है। दोनों ही एक-दूसरे के साथ नोक-झोंक करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं, टास्क के दौरान भी दोनों एक-दूसरे के साथ खेलने से बच रहे हैं और अब दोनों का यही मुद्दा सलमान खान ‘वीकेंड का वार’ में उठाने जा रहे हैं। दरअसल, बिग बॉस में बीते काफी दिनों से करण कुंद्रा और उमर रियाज मिलकर तेजस्वी प्रकाश को टारगेट करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, करण तेजस्वी के खेल पर भी सवाल उठाते हैं, जिस वजह से दोनों के बीच बहस हो जाती है। ऐसे में 'वीकेंड का वार' में सलमान खान करण को फटकार लगाते नजर आएंगे।
 
Bigg Boss 15: तेजस्वी के लिए करण कुंद्रा को इनसिक्योर देख भड़के सलमान खान, गुस्से में बोले- जिंदगी खराब कर दोगे

 

 

4 of 10
सारा अली खान, धनुष - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की चुलबुल अभिनेत्री हैं, जो अपने बिंदाज अंदाज की वजह से फैंस के बीच चर्चाओं में रहती हैं। इन दिनों सारा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अतरंगी रे’ की  वजह से लाइमलाइट में हैं। सारा के साथ इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार और साउथ सुपरस्टार धनुष नजर आएंगे। ये फिल्म सारा के लिए काफी खास है, क्योंकि इसमें वह दो सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। इसी वजह से सारा धनुष के साथ इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में, सारा और धनुष फिल्म प्रमोशन करने मुंबई की एक जगह पहुंचे। यहां पर रिपोर्टर्स ने धनुष से कुछ ऐसी डिमांड कर दी, जिससे सुनकर सारा जोर-जोर से हंसने लगीं।
 
Atrangi Re: रिपोर्टर्स ने धनुष से की अजीबोगरीब डिमांड, सुनकर हंसने लगीं सारा अली खान, देखें मजेदार वीडियो

 
विज्ञापन

5 of 10
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बीते काफी दिनों से अंकिता और विक्की अपनी शादी की तैयारी कर रहे हैं क्योंकि अंकिता और विक्की एक ग्रैंड शादी चाहते हैं, जिसमें उनके सभी करीबी लोग शामिल होने वाले हैं। वहीं, अब कपल की प्री-वेडिंग रस्में भी शुरू हो गई हैं। शनिवार रात को अंकिता की मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसमें अंकिता ने अपने करीबी लोगों के साथ मिलकर खूब धमाल मचाया। सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे की मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें व वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें वह अपने होने वाले पति विक्की जैन के नाम की मेहंदी लगाती नजर आ रही हैं।
 
Ankita Lokhande Wedding: अंकिता लोखंडे ने लगवाई विक्की जैन के नाम की मेहंदी, सामने आईं वीडियोज व तस्वीरें

 
विज्ञापन

6 of 10
राघव जुयाल - फोटो : सोशल मीडिया
डांसर, एक्टर और रियलिटी शो ‘डांस प्लस’ के होस्ट राघव जुयाल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह अपने काम की वजह से हमेशा चर्चाओं में रहते हैं लेकिन साथ ही राघव को ‘डांस प्लस’ की जज शक्ति मोहन के साथ फैंस काफी पसंद करते हैं। राघव इस शो में हमेशा ही शक्ति को साथ फ्लर्ट करते नजर आते हैं और इसी वजह से कई बार दोनों के डेटिंग की अफवाह भी उठ चुकी है क्योंकि दोनों की केमिस्ट्री को सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि इस शो से जुड़े लोग भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अब जानकारी मिल रही है कि राघव जुयाल के दिल पर शक्ति मोहन नहीं बल्कि किसी और लड़की का राज है और दोनों की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसे देखकर फैंस तक हैरान रह गए हैं।
 
Rahav Juyal Secret Girlfriend: इस स्वीडन लड़की को डेट कर रहे हैं राघव जुयाल, दोनों की रोमांटिक तस्वीरें आईं सामने


 
विज्ञापन

7 of 10
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्मी दुनिया के पावर कपल हैं। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं लेकिन बीते कुछ दिनों से दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ये तब से जारी है जब प्रियंका चोपड़ा ने अचानक सोशल मीडिया से अपना सरनेम ‘चोपड़ा और जोनस’ दोनों हटा दिया था। दावा किया गया है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है लेकिन प्रियंका और निक ने खुद सामने आकर इन खबरों को झूठा साबित किया और उन्होंने अपने सच्चे प्यार के बारे में पूरी दुनिया को बताया। वहीं, अब निक जोनस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें निक बता रहे हैं कि वह एक अच्छे पति नहीं बन पाए हैं। इस वीडियो में निक अपने दिल की बात करते हुए नजर आ रहे हैं। निक वीडियो में कहते दिख रहे हैं, ‘मुझे डर लगता है कि मैं एक अच्छा हसबैंड, भाई और बेटा नहीं हूं।’
 
Nick Jonas Video: निक जोनस ने अपने सबसे बड़े डर का किया खुलासा, प्रियंका चोपड़ा के साथ रिश्ते पर कह दी ये बात




 

8 of 10
बाबिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया है। उन्होंने यह नोट अपने बेटे बाबिल खान के लिए लिखा है जिन्होंने अपनी पहली वेब सीरीज की शूटिंग शुरू की है। सुतापा ने सिंगल मदर के संघर्षों के बारे में लिखा और बाबिल को चेतावनी दी कि इरफान के साथ तीन दशक बिताने के बाद उसके मानक 'बहुत ऊंचे' हैं। सुतापा सिकदर ने लिखा, “इस हफ्ते मेरे बेटे ने शूटिंग शुरू कर दी है। मैं बाबिल खान के बच्चे के लिए बहुत उत्साहित हूं। मुझे इसे साझा करने में थोड़ी देर हो गई है, पर मैं सभी सिंगल मदर्स को बताना चाहता हूं कि पालन-पोषण कठिन है, खासकर यदि आपका बच्चा माता-पिता दोनों के जीवन के 21 वर्षों के लिए अभ्यस्त है, लेकिन यह असंभव नहीं है।
 
Irrfan Khan’s wife Sutapa Sikdar: बेटे बाबिल खान के लिए मां सुतापा ने लिखा लंबा नोट, पिता की विरासत को लेकर कही यह बात



 

9 of 10
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों अपने नवजात जुड़वां बच्चों जय और जिया के साथ अमेरिका में अपने घर पर वक्त बिता रही हैं। 'कल हो ना हो' फिल्म की अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जुड़वा बच्चों की एक नई तस्वीर साझा की है। तस्वीर में उनके बेटे जय और बेटी जिया को नीले और गुलाबी रंग के स्वैडल में लिपटे हुए दिखाया गया है। जबकि प्रीति जिंटा खुद टीवी स्क्रीन पर एक्टर अभिषेक बच्चन की नई फिल्म बॉब बिस्वास देख रही हैं। हालांकि, तस्वीर में प्रीति जिंटा की फोटो नहीं दिख रही, लेकिन टीवी पर बॉब बिस्वास फिल्म चल रही है जिससे साफ है कि एक्ट्रेस बच्चों को बिस्तर पर लिटाकर यह फिल्म देख रही हैं। हालांकि, प्रीति जिंटा ने खुद भी यह बताया कि वह बच्चों के साथ इस फिल्म को देख रही हैं।
 
Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने बच्चों के साथ देखी फिल्म बॉब बिस्वास, फोटो शेयर कर की अभिषेक बच्चन की तारीफ



 
विज्ञापन

10 of 10
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर को परिवार और दोस्तों के बीच राजस्थान के फोर्ट सिक्स सेंसेस में सात फेरे लिए। ये शादी काफी लाइम-लाइट में रही। शादी से जुड़ी कोई भी खबर लीक न हो इसके लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शादी के बाद दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी। कटरीना और विक्की की शादी को लेकर फैंस में काफी क्रेज था और इसलिए वे हर एक अपडेट पर नजर रख रहे थे, फिलहाल दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं लेकिन अब एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशल ने कटरीना की वरमाला रस्म पूरी होने के बाद स्पीच दी थी जिसे सुनकर कटरीना काफी इमोशनल हो गईं थी।
 
Katrina Vicky wedding: वरमाला के बाद विक्की कौशल ने कहा कुछ ऐसा, सुनकर इमोशनल हो गईं कटरीना


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें