फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सर्जिकल स्ट्राइक' कर इस एक्टर ने 1 साल में ही जीता ये खिताब, सलमान-शाहरुख भी देखते रह गए

Fri, 17 May 2019 04:32 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vicky kaushal - फोटो : social media
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फेम एक्टर विक्की कौशल पिछले दिनों न्यूयॉर्क में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने को लेकर चर्चा में रहे। न्यूयॉर्क में उन्होंने ऋषि कपूर से मुलाकात की। विक्की ने ऋषि और नीतू कपूर के साथ तस्वीर भी शेयर की। अब एक बार फिर विक्की खबरों में बने हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Vicky Kaushal - फोटो : social media
साल 2018 विक्की कौशल के ही नाम रहा। नेटफ्लिक्स पर उनकी शॉर्ट फिल्म लव पर स्कवॉयर फुट रिलीज हुई। इसके अलावा नेटफ्लिक्स की ही फिल्म लस्ट स्टोरीज में विक्की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ दिखे। छोटे से किरदार में विक्की सबका ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे। 
विज्ञापन

3 of 5
vicky kaushal - फोटो : amar ujala
साल की शुरुआत में विक्की कौशल ने संजू में कमली का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया। इस फिल्म के बाद विक्की की पॉपुलरिटी इतनी बढ़ गई कि असल जिंदगी में लोग उन्हें कमली के नाम से बुलाने लगे। फिर अनुराग कश्यप की फिल्म मनमर्जियां में विक्की डीजे का रोल करते दिखे। 

4 of 5
vicky kaushal - फोटो : file photo
साल की बड़ी हिट फिल्मों की बात करें तो वो विक्की कौशल की फिल्में रहीं। पहले मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी राजी थी, वहीं साल 2019 के शुरुआत में उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने तो जैसे सारे ही रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। एक के बाद एक हिट देने का नतीजा रहा कि विक्की कौशल ने बॉलीवुड के कई दिग्गजों को पछाड़ दिया है और टाइम्स के 50 मोस्ट डिजायरेबल मैन की लिस्ट में चुने गए। विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vicky kaushal - फोटो : social media
विक्की कौशल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो करण जौहर की फिल्म तख्त में नजर आएंगे। इसके अलावा वो शूजित सरकार की फिल्म सरदार उधम सिंह कर रहे है। हाल ही में इसका पहला लुक सामने आया था। इसके अलावा विक्की एक हॉरर कॉमेडी में भी दिखेंगे। जिसमें उनके अपोजिट भूमि पेडनेकर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें