कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि बीती रात विक्की कौशल और कटरीना को अमृतपाल सिंह बिंद्रा की दिवाली पार्टी में देखा गया था। इस दौरान एक्ट्रेस काली साड़ी में दिखी थीं जबकि विक्की एथनिक लुक में नजर आए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना जल्द ही 'फोन भूत' में नजर आने वाली है। फिल्म में वह भूत बनकर लोगों को हंसाती नजर आने वाली हैं। वहीं विक्की मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादुर में लीड रोल में दिखेंगे।