फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2022: गुरु रंधावा के साथ जमकर डांस करती दिखीं शहनाज गिल, वीडियो देख फैंस बोले- ये हुई ना बात

Mon, 24 Oct 2022 09:02 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शहनाज और गुरु रंधावा - फोटो : इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस शहनाज की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं हैं। सोशल मीडिया पर उनका दबदबा बना हुआ है और उनके पोस्ट फैंस के बीच जमकर वायरल होते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्रेडिशनल आउटफिट में खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ पंजाब के मशहूर सिंगर गुरु रंधावा भी हैं, जो उनके हाथों में हाथ डाले हुए डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।  
विज्ञापन

2 of 4
शहनाज और गुरु रंधावा - फोटो : इंस्टाग्राम
वायरल वीडियो में शहनाज और गुरु एक-दूसरे का हाथ थामे बहुत ही प्यार से डांस कर रहे हैं। बिग बॉस फेम शहनाज गिल की पॉपुलैरिटी पूरे भारत में है। फैंस उनसे जुड़ी हर खबर पर नजर रखते हैं। शहनाज गिल अपनी चुलबुली अदाओं और कमाल की आवाज से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। यही कारण है की उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और अब वह जल्द ही बड़े बजट की फिल्मों और बड़े स्टार्स के साथ भी नजर आने वाली हैं।

Nysa Devgn: दिवाली पार्टी में नीसा देवगन का लुक देख हैरान हुए लोग, ट्रोल कर पूछ डाले ऐसे-ऐसे सवाल
 
विज्ञापन

3 of 4
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर जैसे ही इस पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही फैंस के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे शहनाज और गुरु एक-दूसरे का हाथ थामे मस्ती भरे अंदाज में डांस कर रहे हैं। इन दोनों के बीच केमिस्ट्री को देख लोग माशा अल्लाह बोले जा रहे हैं। वीडियो में इन दोनों का प्यार देख कर सोशल मीडिया यूजर्स फुले नहीं समा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘दो पंजाबी एक साथ, ये हुई ना बात।' तो वहीं  दूसरे यूजर ने लिखा, 'वाह, शहनाज और गुरु साथ में कितने प्यारे लग रहे हैं।’

Photos of the Day: शिमरी साड़ी में जान्हवी ने बरपाया कहर और कियारा की दिलकश अदा, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट

विज्ञापन

4 of 4
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
गुरु और शहनाज की केमिस्ट्री के अलावा इस वीडियो में शहनाज के लुक ने भी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है। शहनाज हमेशा की तरह अपने इस लुक में बहुत प्यारी लग रही हैं। शहनाज गिल ने नेकलाइन ब्लाउज के साथ घाघरा स्टाइल स्कर्ट में कैरी किया है, जिसमें वह बेहद स्टनिंग दिख रहीं है। उन्होंने इस ड्रेस के साथ स्टोन ज्वैलरी को कैरी किया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें