बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान केवल बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि लोगों के दिलों पर भी राज करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े स्टार होने के बाद भी वह लोगों के प्रति हमेशा उदार व्यवहार करते हैं और सभी से अच्छे से पेश आते हैं। इसके गवाह इंडस्ट्री के कई लोग हैं जिन्होंने शाहरुख के साथ काम किया है। हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टंट डायरेक्टर शाम कौशल ने एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर की जमकर तारीफ की है।