बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत का विवादों से पुराना नाता है। वह अक्सर अपनी बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर कंगना चर्चा में हैं। दरअसल, कंगना रणौत ने एक फिल्म पत्रिका पर मुकदमा दायर करने का फैसला किया है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी फैंस के साथ साझा की है। एक्ट्रेस मैगजीन पर मुकदमा इसलिए कर रही हैं, क्योंकि मना करने के बावजूद कंगना को अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया जा रहा है।