'संजू' ,'मनमर्जियां' और 'मसान' जैसी फिल्मों से दर्शकों और बॉलीवुड में खास पहचान बनाने वाले एक्टर विक्की कौशल की फैन फॉलोइंग हर दिन बढ़ती जा रही है। फिल्मों में अलग-अलग किरदार से उन्होंने हमेशा फैंस के दिलों को जीता। विक्की कौशल की शौहरत को देखते हुए उनके एक फैन से उन्हें बेहद खास बात बोली है।
विज्ञापन
2 of 5
vicky kaushal
- फोटो : file photo
अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, हाल ही में एक्टर एक इंटरव्यू शो में पहुंचे। इस दौरान शो के होस्ट ने उनके एक फैन द्वारा भेजा गया एक संदेश पढ़ा। इस संदेश में विक्की कौशल के लिए लिखा- 'मेरी रिक्वेस्ट है कि सफल होने के बाद सलमान खान मत बन जाना।' इसे बाद विक्की कौशल ने फैन की बात का भी बड़ी चालाकी से जवाब दिया।
विज्ञापन
3 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : file photo
फैन की इस बात का बड़ी चालाकी से जवाब देते हुए विक्की कौशल ने शो में कहा- 'हां फिर आगे।' एक्टर ने अपनी इस बाद को यहीं खत्म कर दिया। गौरतलब है कि हाल ही में उरी एक्टर ने खुलासा किया है वह लंबे समय से हरलीन सेठी को डेट कर रहे हैं। विक्की कौशल ने बताया है कि वह पिछले साल एक दोस्त की पार्टी में मिले थे। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी।
4 of 5
Vicky Kaushal, Harleen Sethi
- फोटो : instagram
अपनी बात को विस्तार में बढ़ाते हुए विक्की कौशल ने कहा- 'शुरुआत में हम दोनों को सब कुछ अच्छा लगने लगा,और जो भी हुआ,अपने आप हुआ। हमने एक-दूसरे से कभी सवाल नहीं किए, बस हम दोनों को एक-दूसरे के साथ अच्छा लगने लगा और हम साथ रहने लगे।' इसे पहले भी विक्की कौशल ने नेहा धूपिया के चैट शो में अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की थी। लेकिन आधिकारिक तौर पर अपनी इस बात स्वीकारा नहीं था।
सूत्र की मानें तो हरलीन और विक्की की मुलाकात निर्देशक आनंद तिवारी के जरिए हुई। शुरुआती मुलाकात में ही दोनों एक दूसरे के लिए स्पेशल महसूस करने लगे। आपको बता दें कि पिछले महीने रिलीज हुई विक्की कौशल की फिल्म उरी ने बॉक्स-ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया है। उनकी इस फिल्म ने 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की।