फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यश चोपड़ा की इस क्लासिक फिल्म की बनने जा रही रीमेक, ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ के निर्देशक ने उठाया बीड़ा

Tue, 03 Nov 2020 09:35 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
विक्की कौशल, मानुषी छिल्लर - फोटो : instagram/vickyFC, manushichillar
अपनी स्थापना के 50 साल पूरे होने के साल भर चलने वाले जश्न की शुरुआत धूम धड़ाके से करने से भले इसके मालिक आदित्य चोपड़ा चूक गए हों, लेकिन इस जश्न के बनने वाली फिल्मों के बारे में जानकारियां धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। पता चला है कि यशराज फिल्म्स की प्रस्तावित फिल्मों में से विकी कौशल और मानुषी छिल्लर वाली फिल्म यश चोपड़ा की ही चर्चित फिल्म ‘धर्मपुत्र’ की रीमेक होगी और ये सामाजिक विद्वेष को भुलाकर लोगों को फिर से भाईचारे का पाठ पढ़ाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक यशराज फिल्म्स की इस नई फिल्म की कहानी काफी हद तक यश चोपड़ा के ही निर्देशन में 1961 में बनी फिल्म 'धर्मपुत्र' से प्रेरित होगी। हालांकि, जितना ड्रामा फिल्म 'धर्मपुत्र' में था, उतना विकी की फिल्म के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य नहीं दिखाने वाले। उन्होंने तैयारी की है कि इस फिल्म के संदेश को एक बार फिर से जिंदा किया जाए लेकिन सिर्फ हल्के-फुल्के अंदाज में। विजय नहीं चाहते कि दर्शकों को यह फिल्म काफी भारी भरकम लगे। फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करे और साथ में अपना संदेश भी भली-भांति दे दे।
विज्ञापन

3 of 5
आदित्य चोपड़ा - फोटो : फाइल
विजय कृष्ण आचार्य फिल्म 'धर्मपुत्र' के एक लोकप्रिय गीत 'तू हिंदू बनेगा न मुसलमान बनेगा, इंसान की औलाद है इंसान बनेगा' से बहुत प्रेरित हैं। और इसी लाइन को ध्यान में रखते हुए वह अपनी फिल्म की पटकथा की तैयारी कर रहे हैं। आदित्य चोपड़ा के निर्माण में बनने वाली यह फिल्म अगले साल ही शुरू होगी और रिलीज भी अगले साल ही हो जाएगी।

4 of 5
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विक्टर की फिल्म के हीरो विकी कौशल पहली बार यशराज फिल्म्स के बैनर तले काम करेंगे। वहीं, मानुषी छिल्लर तो अपनी शुरुआत ही यशराज फिल्म्स के साथ ही कर रही है। वह बहुत ही जल्द अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'पृथ्वीराज' में संयोगिता का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : फिल्म रईस
विकी और मानुषी की इस फिल्म की घोषणा सलमान की 'टाइगर 3', शाहरुख की 'पठान' और अजय देवगन की एक फिल्म के साथ ही होने वाली थी। लेकिन यशराज फिल्म्स ने अपनी नई स्लेट का औपचारिक एलान फिलहाल टाल रखा है। विजय कृष्ण आचार्य की पिछली फिल्म यशराज फिल्म के लिए ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें