फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में हिट को तरसे हिमांश कोहली, नेहा कक्कड़ संग अफेयर से बटोरी सुर्खियां

Tue, 03 Nov 2020 09:24 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हिमांश कोहली और नेहा कक्कड़ - फोटो : Instagram
अभिनेता हिमांश कोहली का जन्म 3 नवंबर 1989 को दिल्ली में हुआ था। आज उनका जन्मदिन है। अपने छोटे से करियर में हिमांश काम से ज्यादा अफेयर के लिए चर्चा में रहे। नेहा कक्कड़ के साथ उनका रिलेशनशिप और फिर ब्रेकअप के चलते उनका नाम खूब सुर्खियों में रहा। एक चार्मिंग ब्वॉय की तरह एंट्री करने वाले हिमांश कोहली बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में अभी तक नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Himansh Kohli - फोटो : Instagram
हिमांश कोहली एक संपन्न परिवार में पैदा हुए। टीवी पर आने से पहले वह एक रेडियो जॉकी हुआ करते थे। चैनल 'वी' के डेली सोप 'हमसे है लाइफ' के जरिए हिमांश ने पहली बार टीवी पर कदम रखा। करीब 10 महीनों तक वह इस शो का हिस्सा रहे। 
विज्ञापन

3 of 6
हिमांश कोहली - फोटो : amar ujala
निर्देशक दिव्या कुमार ने उन्हें अपनी फिल्म 'यारियां' में मौका दिया। इस फिल्म में हिमांश कोहली मुख्य भूमिका में नजर आए। हालांकि ये फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म के बाद 2017 में जाकर हिमांश को एक बार फिर बॉलीवुड में मौका मिला।

4 of 6
हिमांश कोहली
2017 में उनकी चार फिल्में रिलीज हुईं। 'जीना इसी का नाम है', 'स्वीटी वेड्स एनआरआई', 'रांची डायरी' और 'दिल जो ना कह सका' जैसी फिल्मों में हिमांश ने काम किया। लेकिन किस्मत ने यहां भी उनका साथ नहीं दिया।
विज्ञापन

5 of 6
नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली
नेहा कक्कड़ संग अफेयर
नेहा कक्कड़ के साथ हिमांश कोहली के अफेयर की चर्चा भी खूब रही थी। नेहा और हिमांश ने टेलीविजन रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में एक दूसरे से प्यार का इजहार भी किया था। नेहा और हिमांश ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के साथ कई तस्वीरें साझा किया करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Himansh Kohli and Neha Kakkar - फोटो : file photo
अचानक ही एक दिन दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया और सारी तस्वीरें भी हटा दीं। ये देख फैंस के भी होश उड़ गए। इसके बाद नेहा को कई स्टेज शो के दौरान रोते हुए देखा गया। ब्रेकअप के बाद नेहा पूरी तरह से टूट चुकी थीं। नेहा कई रियलिटी शो के दौरान रोईं। वहीं उनके कई लाइव कॉन्सर्ट के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिनमें उन्हें रोते हुए देखा गया। हालांकि हिमांश इस मसले पर ज्यादा नहीं बोले लेकिन इसकी वजह से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। 

'केबीसी' विवाद में कूदीं सोना मोहापात्रा, बोलीं- मौका मिला तो मैं भी जला दूंगी मनुस्मृति की प्रतियां

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें