फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार विक्की कौशल का 'खूंखार लुक' आया सामने, इसी फिल्म के दौरान हुए थे गंभीर रूप से घायल

Mon, 10 Jun 2019 02:41 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bhoot poster - फोटो : social media
एक्टर विक्की कौशल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी 100 करोड़ी फिल्म देने के बाद विक्की कौशल के खाते में कई फिल्में हैं। अब विक्की कौशल पहली बार खुंखार रूप में नजर आने वाले हैं, जिसे देखकर उनके फैंस भी पहचान नहीं पाए। 
विज्ञापन

2 of 5
vicky kaushal - फोटो : social media
विकी कौशल जल्द ही हॉरर फिल्म भूत वन- द हॉन्टेड शिप में नजर आने वाले हैं। फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया है जिसमें विक्की कौशल चीखते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि किसी का हाथ उनके चेहरे पर है। तस्वीर को शेयर करते हुए विकी ने ट्विटर पर लिखा, 'वास्तविकता से ज्यादा डरावना कुछ नहीं।' करण जौहर ने हॉरर फिल्मों की ये नई सीरीज शुरू की है। इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म का नाम है- भूत वन: द हॉन्टेड शिप।

 
विज्ञापन

3 of 5
vicky kaushal - फोटो : social media
फिल्म के कुछ दूसरे पोस्टर्स भी सामने आए हैं जिसमें वो एक शिप पर दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि विक्की कौशल के अपोजिट इसमें भूमि पेडनेकर हैं। फिल्म को भानु प्रताप सिंह डायरेक्टर कर रहे हैं जबकि इसे शशांक खेतान और करण जौहर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। बॉक्स ऑफिस पर भूत वन: द हॉन्टेड शिप 15 नवंबर 2019 को दस्तक देगी।

4 of 5
vicky kaushal - फोटो : social media
करीब डेढ़ महीने पहले इस फिल्म की शूटिंग के दौरान विक्की कौशल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। खबरों के मुताबिक, उनके चेहरे पर 13 टांके लगे थे। विक्की रात में शूटिंग कर रहे थे। फिल्म का सेट गुजरात के सबसे बड़े शिपिंग यार्ड पर लगाया गया था तभी ये हादसा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vicky kaushal - फोटो : file photo
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल अभी शूजित सरकार की फिल्म ऊधम सिंह की बायोपिक कर रहे हैं। पिछले दिनों इस फिल्म से विक्की कौशल का लुक सामने आया था। इसके अलावा करण जौहर की ही फिल्म तख्त में भी विक्की कौशल नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें