फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 महीने में बॉलीवुड ने खो दिए ये 5 दिग्गज एक्टर्स, दो तो थे अमिताभ बच्चन के करीबी

Mon, 10 Jun 2019 02:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Veeru, Girish and Dinyar - फोटो : file photo ji
बॉलीवुड इंडस्ट्री पर एक के बाद एक दुखों का पहाड़ टूटा। कुछ दिन पहले अजय देवगन (Ajay Devgn) के पिता और मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन (Veeru Devgan) का निधन हुआ। वहीं अब गिरीश कर्नाड (Girish Karnad) ने दुनिया को अलविदा कह दिया। गिरीश ने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। हिंदी फिल्मों के अलावा गिरीश कर्नाड ने कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया। हिंदी फिल्म टाइगर जिंदा है में गिरीश आखिरी बार सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए थे। जानिए बीते दिनों कौन-कौन से स्टार्स दुनिया को अलविदा कह गए। 
विज्ञापन

2 of 6
girish karnad - फोटो : social media
सिनेमाजगत में 49 साल तक राज करने वाले एक्टर गिरीश कर्नाड (Girish Karnad) का 10 जून को निधन हो गया। गिरीश कर्नाड के निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है। गिरीश लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह उनका निधन हो गया। गिरीश के निधन की खबर मिलते ही राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने एक्टर को सोशल मीडिया पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

3 of 6
Sheetal Jain - फोटो : file photo
अमिताभ बच्चन के करीबी शीतल जैन का 8 जून को निधन हुआ था। शीतल जैन करीब 36 साल तक अमिताभ बच्चन के सेक्रेटरी रहे और प्रोड्यूसर भी हैं। 77 साल के शीतल जैन ने मुंबई में शनिवार (8 जून) सुबह अंतिम साल ली। शीतल जैन ने वासु भागनानी के साथ मिलकर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को प्रोड्यूस किया था। जबकि डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा गोविंदा, परेश रावल, रवीना टंडन, सतीश कौशिक और असरानी भी थे। यह फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी। 

4 of 6
dinyar contractor - फोटो : social media
बॉलीवुड के फेमस एक्टर और कॉमेडियन दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर का 5 जून को निधन हो गया था। 79 साल के दिन्यार लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कॉमिक रोल में माहिर दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर ने बॉलीवुड की तमाम हिट फिल्मों में काम किया। दिन्यार के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पारसी रीति-रिवाज से किया गया। दिन्यार ने 1966 में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इन्हें हाल ही में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया था। वो व्हील चेयर पर बैठ पुरस्कार लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन

5 of 6
ajay devgan, veeru devgan - फोटो : Twitter
बॉलीवुड में एक्शन को नए आयाम तक पहुंचाने वाले वीरू देवगन ने 27 मई को आखिरी सांस ली। अजय देवगन के पिता वीरू देवगन ने 1967 में फिल्म 'अनीता' से बतौर स्टंटमैन बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह पंजाब के अमृतसर के रहने वाले थे और पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और मुंबई के सांताक्रुज हॉस्पिटल में एडमिट थे। वीरू का निधन हार्ट अटैक से हुआ था। वीरू देवगन ने हिंदी सिनेमाजगत में करीब 80 से ज्यादा फिल्मों में एक्शन सीन डायरेक्ट किए हैं। वीरू देवगन अमिताभ बच्चन के दिल के करीब थे। यहां तक कि बिग बी ने ब्लॉग में भी उनका जिक्र किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Navtej Hundal and Avantika Hundal - फोटो : instagram
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में गृहमंत्री राजनाथ सिंह का रोल निभाने वाले नवतेज हुंडल (Navtej Hundal) का 9 अप्रैल निधन हो गया था। 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' ने सोशल मीडिया पर इस दुखद खबर की जानकारी दी थी। फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा हुंडल एक्टिंग क्लासेज भी चलाते थे। एक्टर अपने पीछे पत्नी और बेटी को छोड़ गए हैं। नवतेज हुंडल की बेटी भी एक्ट्रेस हैं। वह एकता कपूर के सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में मिहिका का किरदार निभा रही हैं। असल में इनका नाम अवंतिका हुंडल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें