मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर को भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के लिए महोत्सव निदेशक नियुक्त किया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि शेखर गोवा में आयोजित होने वाले इस महोत्सव का नेतृत्व करेंगे।
हाल ही में उन्होंने ब्रिटिश कॉमेडी 'व्हाट्स लव गॉट टू डू विद इट?' का निर्देशन किया। शेखर 54वें आईआईएफआई में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता निर्णायक मंडल के ज्यूरी के रूप में भी काम कर चुके हैं। साथ ही, उन्होंने 2020-2023 तक पुणे स्थित भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। Kiara Advani: कियारा आडवाणी की आगामी फिल्में, राम चरण के अलावा रणवीर सिंह के साथ भी मचाएंगी धमाल