फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमा आगा की बेटी जारा खान को मिली रेप की धमकी, एमबीबीएस की 23 वर्षीय छात्रा गिरफ्तार

Sun, 06 Dec 2020 03:34 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमा आगा, जारा खान - फोटो : Instagram
पाकिस्तान में जन्मीं ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री सलमा आगा की बेटी जारा खान को कई दिनों से सोशल मीडिया पर रेप की धमकियां मिल रही थीं। जिसके बाद जारा ने इसकी शिकायत पुलिस में की। वहीं पुलिस ने भी मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
जारा खान - फोटो : Instagram
दरअसल सलमा आगा की बेटी जारा खान ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें 28 अक्तूबर से 3 नवंबर के बीच सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम के जरिए रेप की धमकियां मिल रही हैं। जारा की शिकायत के बाद पुलिस भी हरकत में आई और तुरंत ही आरोपी का पता लगा लिया।
विज्ञापन

3 of 5
जारा खान - फोटो : Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच में पुलिस को पता चला कि धमकी देने वाली हैदराबाद की एक 23 वर्षीय एमबीए स्टूडेंट है। ओशिवारा थाने के सीनियर इंस्पेक्टर ने कहा कि शिकायत के बाद साइबर सेल को सूचना दी गई थी जिससे लोकल आईपी अड्रेस का पता चला। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम नूरा सरवर है जिसने इंस्टाग्राम पर अपनी फर्जी प्रोफाइल बना रखी है।

4 of 5
जारा खान - फोटो : Instagram
पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि आरोपी नूरा और उसका को-वर्कर एक पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम करते हैं। उसी के तहत जारा खान को धमकियां दे रहे थे। हालांकि मामले को लेकर पुलिस अब भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर जारा को ये धमकियां क्यों दी जा रही थीं। वहीं मामले में फिलहाल धारा 354 (A), (B), 509, 506 और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत धारा 67 (A) में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमा आगा, जारा खान - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि जारा आगा 'निकाह' फेम अभिनेत्री सलमा आगा की बेटी हैं। जारा भी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। उन्होंने अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'औरंगजेब' से फिल्मों में डेब्यू किया था। हालांकि ये फिल्म ज्यादा चल नहीं पाई थी। इसके बाद वो फिल्म 'देसी कट्टे' में भी नजर आईं। लेकिन उनका फिल्मी करियर अपनी मां की तरह नहीं रहा।

पढ़ें: दिलजीत दोसांझ ने बिना नाम लिए कंगना रणौत पर कसा तंज, कहा- ‘हिंदी में बोल रहा हूं जिससे...’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें