फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपुर्द-ए-खाक हुए दिलीप कुमार: नम आंखों से परिवार और फैंस ने दी विदाई, भावुक कर देंगी तस्वीरें

Wed, 07 Jul 2021 06:57 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दिलीप कुमार का निधन - फोटो : PTI
फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार सुपुर्द-ए-खाक हो गए हैं। आज भले ही दिलीप साहब दुनिया को अलविदा कह गए हों लेकिन वो अपनी दमदार शख्सियत और बेहतरीन अभिनय को लेकर हमेशा सभी के दिलों में जिंदा रहेंगे। ये उनकी जादुई शख्सियत ही है, जो सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनेता, सभी लगातार अपना दुख जता रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी दिलीप कुमार की पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो से फोन पर बात की और उन्हें सांत्वना दी। राहुल गांधी ने लिखा- दिलीप कुमार ने भारतीय सिनेमा के लिए जो किया है, उसे आने वाली कई पीढ़ियां याद रखेंगी। इस मुश्किल घड़ी में कई लोग सायरा को ढांढस बंधाने के लिए पहुंच रहे हैं। 

ऐसे में उनके अंतिम दर्शन को यादगार बनाने के लिए सीएम उद्धव ठाकरे ने खास निर्देश जारी किए थे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा दिए गए निर्देशों के मुताबिक दिलीप कुमार की अंतिम यात्रा पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुई थी। सामने आई अंतिम यात्रा की तस्वीरों में दिलीप कुमार का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा दिखाई दिया, उनके आस-पास अभिनेता की आखिरी झलक देखने को मीडिया और फैंस की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। जिसके लिए कड़ी सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए थे। आइए डालते हैं कुछ तस्वीरों पर एक नजर ..
विज्ञापन

2 of 10
सायरा बानो - फोटो : PTI
दिलीप कुमार के गम में डूबीं उनकी पत्नी सायरा बानो की तस्वीर भी सामने आई है। उन्होंने अपने चेहरे को मास्क से ढक रखा था  लेकिन उनकी आंखों से दर्द साफ झलकर रहा था। पति को खो देने के गम लिए सायरा बानो खुद को किसी तरह संभालते हुए सारी जिम्मेदारियां पूरी करती नजर आ रही थीं।

 
विज्ञापन

3 of 10
दिलीप कुमार का निधन - फोटो : PTI
बुधवार शाम करीब 5 बजे सांताक्रूज कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इससे पहले खार स्थित उनके घर पर राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई थी। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर एम्बुलेंस से सांताक्रूज कब्रिस्तान ले जाया गया था।

4 of 10
सायरा बानो - फोटो : PTI
पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस पर सवार करने से पहले और कब्रिस्तान में मिट्टी देने से पहले गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो भी कब्रिस्तान पहुंची थीं।



विज्ञापन

5 of 10
सायरा बानो, शाहरुख खान - फोटो : PTI
घर के अंदर से जो तस्वीरें सामने आईं, उनमें शाहरुख खान रोती-बिलखती सायरा को सहारा देते दिखे। दिलीप कुमार और सायरा बानो, शाहरुख खान को अपने बेटे की तरह मानते थे।
विज्ञापन

6 of 10
श्रद्धांजलि देने पहुंचे अनिल कपूर - फोटो : PTI
रोती-बिलखती आंखों के बीच हर चेहरा गमगीन था। दिलीप कुमार के घर पहुंचने वालों में इंडस्ट्री से सबसे पहले शबाना आजमी थीं। अनिल कपूर भी दिलीप साहब के घर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
विज्ञापन

7 of 10
सायरा बानो को हिम्मत देते धर्मेंद्र - फोटो : PTI
दिलीप कुमार बॉलीवुड के उस बुजुर्ग की तरह थे, जिनके साथ होने का एहसास ही आत्मविश्वास ले आता था। अपने खास दोस्त के घर धर्मेंद्र भी पहुंचे थे। 

8 of 10
दिलीप कुमार का निधन - फोटो : PTI
दिलीप कुमार के घर दिनभर बॉलीवुड और राजनीति की दुनिया के लोगों का आना-जाना लगा रहा। 

9 of 10
अंतिम विदाई देने पहुंचे करण जौहर - फोटो : PTI
फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर भी दिलीप कुमार को अंतिम विदाई देने उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन

10 of 10
दिलीप कुमार का निधन - फोटो : PTI
दिलीप कुमार ने भारतीय सिनेमा की दुनिया में 58 साल तक राज किया। 'दाग' से लेकर 'देवदास' और 'मुगल-ए-आजम' से लेकर 'शक्ति' और 'सौदागर' तक उन्होंने फिल्मी दुनिया में एक कलाकार के ऐसे रूप को दिखाया, जैसा अब शायद ही कभी कोई दिखा सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें