विजय देवरकोंडा
- फोटो : सोशल मीडिया
विजय के इस पोस्ट पर यूजर्स काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इंतजार है।' एक यूजर ने लिखा, 'ऑल द बेस्ट अन्ना। अर्जुन रेड्डी के बाद यह आपके लिए बेस्ट सलेक्शन साबित होगी।' एक यूजर ने लिखा, 'एडवांस में बधाई भाई। यह फिल्म सुपरहिट होगी। 200 करोड़ से ज्यादा कमाएगी।' हालांकि, कुछ यूजर्स 'लाइगर' का नाम लेकर विजय को ट्रोल करते भी नजर आए। वहीं कुछ यूजर्स उन्हें सलाह देते नजर आए। एक यूजर ने लिखा, 'प्लीज ओवरकॉन्फिडेंट रहना बंद करिए। हम आपके प्रयासों की सराहना करते हैं, लेकिन आपका घमंड पसंद नहीं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रियल लाइफ में ओवरएक्टिंग करना बंद करिए। तभी आप सफल होंगे।'