फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manmohan singh Death: बॉलीवुड में भी छाया शोक, दिलजीत से लेकर आयुष्मान खुराना तक इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 27 Dec 2024 12:07 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड सितारों ने भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। इसमें दिलजीत दोसांझ से लेकर संजय दत्त तक कई नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : इंस्टाग्राम
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर बॉलीवुड सितारों ने भी श्रद्धांजलि दी है। इस लिस्ट में दिलजीत दोसांझ, निमृत कौर, सनी देओल, संजय दत्त का नाम शामिल है।
विज्ञापन

2 of 7
सनी देओल ने दी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि - फोटो : इंस्टाग्राम
सनी देओल ने कही ये बात
सनी देओल ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा "मैं डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बहुत दुखी हूं, एक दूरदर्शी नेता जिन्होंने भारत के आर्थिक उदारीकरण को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्र के विकास में उनकी बुद्धिमत्ता, ईमानदारी और योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। #RIPDrManmohanSingh।"
विज्ञापन

3 of 7
संजय दत्त ने दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि - फोटो : इंस्टाग्राम
संजय दत्त ने कही ये बात
संजय दत्त ने मनमोहन सिंह के निधन पर कहा, डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शोक, उनका देश के प्रति उत्तरदायित्व कभी भुलाया नहीं जाएगा।

4 of 7
दिलजीत दोसांझ ने दी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि - फोटो : इंस्टाग्राम
दिलजीत दोसांझ ने कही ये बात
दिलजीत दोसांझ ने भी सिंह की फोटो शेयर की और दुख जताते हुए लिखा, "ओह वाहेगुरु।"



 
विज्ञापन

5 of 7
निमरत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम @nimratofficial
निमरत कौर ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेत्री निमरत कौर ने लिखा, "एक विद्वान-राजनेता, भारत के आर्थिक सुधारों के वास्तुकार, उनकी अद्वितीय बुद्धि और विनम्रता ने हमारे राष्ट्र के ताने-बाने पर एक अमिट छाप छोड़ी है। डॉ. मनमोहन सिंह जी, कृपा और महिमा में विश्राम करें। सतनाम वाहे गुरु #RIPManmohanSinghJi।"
 
विज्ञापन

6 of 7
अनिल कपूर ने भी दी श्रद्धांजलि - फोटो : इंस्टाग्राम
अनिल कपूर ने भी किया याद
अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा, डाक्टर मनमोहन सिंह केवल एक अच्छे नेता नहीं थे बल्कि आधुनिक भारत के इकोनॉमिक नींव को रखने वाले सफल नेता भी थे। मैं उनसे खुद मिलने का मौका मिलेगा। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आयुष्मान खुराना ने किया मनमोहन सिंह को याद
आयुष्मान खुराना ने भी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने मनमोहन सिंह की तस्वीर साझा कर हार्ट और हाथ जोड़ने वाली इमोजी लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें