फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जुड़वा' के बाद अब इस फिल्म में भी सलमान खान को REPLACE करने जा रहे वरुण धवन

Wed, 22 Nov 2017 08:33 AM IST
टीम डिजिटल/ नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान की फिल्म 'जुड़वा' के सीक्वेल में धूम मचाने वाले वरुण धवन ने बॉलीवुड के 'भाईजान' की एक और फिल्म हथिया ली। अगर सलमान इस फिल्म में नजर आते तो ये उनकी पहली डांसिंग फिल्म होती। मगर अब डायरेक्टर ने सलमान की जगह वरुण को लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल कोरियोग्राफी से फिल्ममेकिंग की दुनिया में अपना सिक्का जमाने वाले रेमा डिसूजा 'एबीसीडी' की ही तरह एक और फिल्म लाने की तैयारी में हैं। पूरी फिल्म एक ऐसे पिता के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी 9 साल की बेटी को डांस कॉम्पिटिशन के लिए तैयार करता है।
विज्ञापन

3 of 5
रेमो डीसूजा 'रेस-3' की ही जुगलबंदी इस फिल्म में भी दोहराना चाहते थे। जिसके बाद उन्होंने सलमान खान का नाम पक्का किया। मगर सलमान को लगता है कि वो इस उम्र में डांस आधारित फिल्म में काम करते अच्छे नहीं लगेंगे। जिसके बाद उन्होंने ये फिल्म साइन करने से मना कर दिया।

4 of 5
अब रेमो ने अपने 'एबीसीडी-2' के हीरो और बी-टाउन के शानदार डांसर्स में से एक वरुण धवन को फिल्म के लिए संपर्क किया। बताया जा रहा है कि ये ऑफर मिलते ही वरुण ने इसे खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। अब सलमान की जगह वरुण फिल्म में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसके पहले वरुण धवन रेमो डीसूजा की फिल्म 'एबीसीडी-2' में नजर आ चुके हैं। फिल्म में श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की जोड़ी भी काफी हिट रही थी। वहीं वरुण की अपकमिंग फिल्म 'अक्टूबर' की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें