फिल्म दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। एक विवादित फिल्म पर सरकार के रोक के फैसले को केरल हाईकोर्ट ने बदल दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद अब इस फिल्म की स्क्रीनिंग IFFI में की जाएगी।
पढ़ें: बदलना पड़ा 'सेक्सी दुर्गा' का नाम, डायरेक्टर ने सेंसर बोर्ड पर कुछ इस तरह निकाली भड़ास
विज्ञापन
2 of 4
सेक्सी दुर्गा फिल्म का पोस्टर
दरअसल, गोवा में चल रहे फिल्म फेस्टिवल में 'एस दुर्गा' की स्क्रीनिंग की जाएगी। भले ही केंद्र सरकार ने फिल्म पर रोक लगा दी थी लेकिन केरल हाईकोर्ट ने मंजूरी दे दी है। फिल्म के डायरेक्टर ने कोर्ट में सुनवाई के लिए याचिका दायर की थी। कोर्ट के फैसले के बाद निर्देशक सनल कुमार शशिधरन ने कहा, सिनेमा और लोकतंत्र की जीत हुई।
विज्ञापन
3 of 4
सेक्सी दुर्गा के ट्रेलर का एक दृश्य
- फोटो : YouTube
IFFI फिल्म फेस्टिवल 20 से 28 नंवबर तक गोवा में चल रहा है। फेस्टिवल में फिल्म को दिखाया जाना था लेकिन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 13 सदस्यीय ज्यूरी की सिफारिशों को नामंजूर कर दिया था।
सेक्सी दुर्गा के ट्रेलर का एक दृश्य
- फोटो : YouTube
इस मौके पर फिल्म के निर्देशक सनल कुमार शशिधरन ने कहा था कि मंत्रालय लोकतांत्रिक व्यवहार करे ना कि तानाशाही। बता दें कि सरकार के फैसले के बाद ज्यूरी प्रमुख सुजॉय घोष ने पद से इस्तीफा दे दिया था।