बॉलीवुड के कुछ कलाकार ऐसे हैं जिनकी केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है। फैंस इन्हें पर्दे पर साथ देखकर काफी खुश होते हैं। ऐसे में शाहरुख खान और काजोल का नाम लेना जरूरी हो जाता है है क्योंकि उनका ऑनस्क्रीन रोमांस और ऑफस्क्रीन दोस्ती का हर कोई दीवाना है। शाहरुख और काजोल ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में साथ काम किया है। पर्दे पर अगर शाहरुख और काजोल हों तो फिल्म का हिट होना भी तय है। खास बात तो यह है कि उनकी केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद है। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरुण धवन, शाहरुख खान और काजोल को पति-पत्नी समझने लगे थे। जी हां, इस बात का खुलासा खुद वरुण धवन ने किया। साथ ही वरुण धवन ने बताया कि जब उन्होंने गौरी खान को शाहरुख के घर पर देखा तो वह हैरान हो गए थे।
विज्ञापन
2 of 5
शाहरुख खान, काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन ने एक रिएलिटी शो के दौरान शाहरुख खान और काजोल के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं एनवीए का चंदा लेने शाहरुख सर के घर गया। लेकिन वहां पर उनकी पत्नी गौरी मैम ने दरवाजा खोला। ये देखकर मैं हैरान रह गया और दो मिनट तक लगातार उन्हें देखता ही रहा।'
विज्ञापन
3 of 5
वरुण धवन
- फोटो : instagram
उन्होंने आगे कहा, 'हालांकि, मैंने उस समय कुछ कहा नहीं और मैं चंदे के पैसे लेकर वहां से आ गया। लेकिन जब मैंने घर आकर मम्मी को बताया कि वहां काजोल मैम नहीं थीं तो मेरी मम्मी ने कहा कि काजोल, शाहरुख की पत्नी नहीं हैं बल्कि गौरी हैं।'
4 of 5
शाहरुख, काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
काजोल और शाहरुख खान की केमिस्ट्री फिल्मों में खूब पसंद की जाती है। अपनी बेहतरीन केमिस्ट्री से जुड़े राज के बारे में काजोल ने राजीव मसंद के शो में भी बात की थी। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया कि हम दोनों एक-दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल रहते हैं।
काजोल ने शाहरुख खान के साथ 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'बाजीगर', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'माई नेम इज खान' और 'दिलवाले' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।