बॉलीवुड के हैंडसम और चार्मिंग एक्टर वरुण धवन की जिंदगी मौजूदा समय में परफेक्ट तरीके से बढ़ रही है। वो अपनी आने वाली फिल्म 'जुड़वा 2' को लेकर लगातार चर्चा में हैं, तो उनकी निजी जिंदगी भी अच्छी तरह से सेलिब्रेट हो रही है। हाल ही में उनकी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ कुछ तस्वीरें भी कैद हुई हैं, जिसमें ये कपल कंफर्ट जोन में दिख रहा है और उन्हें मीडिया से भी कोई दिक्कत नहीं दिखी जबकि ऐसा बेहद कम ही होता है।
विज्ञापन
2 of 7
वरुण धवन-नताशा दलाल
- फोटो : Republic TV
वरुण धवन और नताशा दलाल एक साथ मुंबई में देखे गए। दोनों बचपन के दोस्त बताए जाते हैं। कहा तो यहां तक जाता है कि दोनों एक दूसरे को हाई स्कूल की पढ़ाई के दौरान से ही डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
वरुण धवन-नताशा दलाल
- फोटो : Republic TV
वरुण धवन की फिल्म 'जुड़वा 2' 29 सितंबर को रिलीज हो रही है। वरुण 'जुड़वा 2' के प्रोमोशन में तो बिजी हैं ही, साथ ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भी क्वॉलिटी टाइम बिताने के लिए मौका निकाल ही ले रहे हैं।
4 of 7
वरुण धवन-नताशा दलाल
- फोटो : Republic TV
वरुण धवन नताशा के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार भी चुके हैं। उन्होंने नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा' पर भी कहा था कि मैंने अपने रिश्ते को लेकर किसी से कुछ नहीं छिपाया है। वैसे, ये ताजी तस्वीरें मुंबई के बांद्रा इलाके में कैद हुई, जहां से दोनों अपने घर के लिए निकल रहे थे।
विज्ञापन
5 of 7
वरुण धवन-नताशा दलाल
- फोटो : Republic TV
वरुण धवन ने हालांकि सीधे-सीधे अफेयर की बात तो नहीं कही थी, पर ये कहकर रिश्ते को नाम देने की कोशिश की थी कि वो नताशा को लेकर बेहद प्रोटेक्टिव हैं। बता दें कि नताशा वरुण के बचपन का प्यार हैं और धवन परिवार के साथ उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया में पहले भी आ चुकी हैं।
विज्ञापन
6 of 7
वरुण धवन-नताशा दलाल
- फोटो : Republic TV
वैसे, वरुण जहां मीडिया के बीच रहते आए हैं, वहीं नताशा मीडिया से दूर भागती रही हैं। ये कपल कई फिल्मों की स्क्रीनिंग के समय भी साथ दिख चुका है।
वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'जुड़वा 2' सलमान खान की फिल्म 'जुड़वा' की रीमेक है। दोनों ही फिल्में वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने ही बनाई हैं। 'जुड़वा' फिल्म के सभी गाने 'जुड़वा 2' में भी रखे गए हैं।