फिल्म 'ब्लैक' में एक छोटी सी बच्ची ने अपनी एक्टिंग से धमाल मचा दिया था। इस बच्ची का नाम आयशा कपूर है। आयशा उस वक्त 11 साल की थीं और इतनी छोटी सी उम्र में उन्होंने अमिताभ बच्चन को अपनी एक्टिंग से टक्कर दी थी।
विज्ञापन
2 of 7
आयशा कपूर
आयशा अब 22 साल की हो चुकी हैं और फिल्म इंडस्ट्री में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। आयशा को फिल्म 'ब्लैक' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।
पढ़ें- 30 साल से परछाई की तरह रेखा के साथ हैं फरजाना, जानें हेयर स्टाइलिस्ट से कैसे बन गईं पार्टनर
विज्ञापन
3 of 7
आयशा कपूर
आयशा अपनी मां जैकलीन और पिता दिलीप कुमार के साथ पुदुचेरी में रहती हैं। आयशा की मां जर्मन हैं और पिता एक पॉपुलर बिजनेसमैन हैं। दिलीप हाईडिजान चेन के मालिक हैं। हाईडिजाइन एक चेदर स्टोर चेन है।
पढ़ें- पहली ही फिल्म से रातोंरात स्टार बनी थी आमिर खान की ये हीरोइन, ऐसा क्या हुआ जो छोड़ना पड़ा बॉलीवुड
4 of 7
आयशा कपूर
आयशा का एक भाई मिलन और दो सौतेले भाई आकाश और विकास हैं। आयशा फिलहाल कोलंबिया यूनिवर्सिटी से लिब्रल आर्ट्स की स्टूडेंट हैं। पढ़ाई पूरी करने के लिए आयशा ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था।
विज्ञापन
5 of 7
आयशा कपूर
फिल्म 'ब्लैक' के लिए आयशा के अलावा आलिया भट्ट ने भी ऑडिशन दिया था लेकिन ये आयशा की पहली फिल्म बनी। अपनी पहली ही फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने पर आयशा ने एक बेहद मजेदार किस्सा सुनाया था।
विज्ञापन
6 of 7
आयशा कपूर
उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'जब पहली बार मैंने अमिताभ बच्चन को देखा तो मैंने उनसे पूछा कि क्या आपकी भी ये पहली फिल्म है। ये सुन सेट पर मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे थे।'
आयशा ने इससे पहले कभी कोई बॉलीवुड मूवी नहीं देखी थी। उसके अगले दिन अमिताभ बच्चन ने अपनी बायोग्राफी की एक बुक आयशा को लाकर दी थी। 'ब्लैक' के बाद आयशा ने फिल्म 'सिकंदर' और 'पानी' में काम किया था।