फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान ने वरुण धवन को दिया कॉम्प्लीमेंट, लेकिन बेबी जॉन अभिनेता हुए कंफ्यूज

Thu, 19 Dec 2024 10:32 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan On Varun Dhawan Baby John: वरुण धवन ने बेबी जॉन में सलमान खान के कैमियो के बारे में बात की और बताया कि उनके साथ काम करना कैसा अनुभर रहा। उन्होंने सुपरस्टार दबंग से मिली तारीफ का भी खुलासा किया।
 
विज्ञापन
1 of 5
जारा के साथ वरुण धवन फिल्म बेबी जॉन-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn, beingsalmankhan
वरुण धवन अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म बेबी जॉन की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी उनके साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का एक दिलचस्प कैमियो भी है, जिससे दबंग खान के प्रशंसक बेहद खुश हैं। हाल ही में बेबी जॉन के एक प्रमोशनल इवेंट में वरुण धवन ने सलमान खान के साथ काम करने के अपने अनुभव बारे में बात की। साथ ही वरुण ने सलमान के उनके बारे में एक मजेदार कमेंट का भी खुलासा किया, जिसे सुनकर उन्हें आश्चर्य हुआ कि क्या यह वाकई तारीफ थी या...
 
विज्ञापन

2 of 5
बेबी जॉन का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बेबी जॉन अभिनेता ने की सलमान की तारीफ
बेबी जॉन की पूरी स्टारकास्ट एक मेगा क्रिसमस बैश के लिए इकट्ठा हुई। मस्ती से भरे इस कार्यक्रम के दौरान, वरुण धवन से जब पूछा गया कि सलमान खान के साथ काम करके उन्हें कैसा लगा। तो इस पर वरुण ने जवाब दिया कि यह अनुभव वाकई में बहुत बढ़िया था। सलमान खान की तारीफ में वरुण ने कहा, वह (सलमान) अपनी तरह के अकेले अभिनेता हैं। उनके पास इंडस्ट्री में सबसे बड़ा दिल है। जब उनके प्रशंसक फिल्म देखेंगे, तो वे सभी बहुत खुश होंगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
बेबी जॉन की शूटिंग के दौरान सलमान ने की थी वरुण की तारीफ - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn, beingsalmankhan
बेबी जॉन की शूटिंग के दौरान सलमान ने की थी वरुण की तारीफ
जब वरुण से पूछा गया कि बेबी जॉन फिल्माते समय क्या उन्हें सलमान खान से कोई तारीफ मिली थी, तो वरुण धवन ने कहा, "वो सीधी तारीफ तो देते नहीं हैं। उन्होंने मुझे देखा और अपने अंदाज में कहा, 'बेबी जॉन, बड़ा हो गया है बेबी।' मुझे नहीं पता कि वो तारीफ थी या नहीं।"
Keerthy Suresh: शादी के बाद मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती नजर आईं कीर्ति सुरेश, बेबी जॉन के प्रमोशन में हुईं शामिल

4 of 5
फिल्म बेबी जॉन का एक सीन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण ने क्रिसमस पर बेबी जॉन की रिलीज के बारे में भी बात की। वरुण ने कहा, "बेबी जॉन के लिए एक मजबूत समर्थन की बहुत जरूरत है। आज के माहौल में, अगर आपको कोई फिल्म फ्लोर पर लानी है तो आपको बहुत मजबूत प्रोडक्शन सपोर्ट की जरूरत होती है, नहीं तो फिल्म को रिलीज करना बहुत मुश्किल हो जाता है। गौर से देखिए तो आजकल, सिर्फ बड़ी फिल्में ही बनाई जा रही हैं और लगभग 55 दिन बाद कोई हिंदी फिल्म रिलीज होने वाली है। मैं हमेशा चाहता था कि मेरी कोई फिल्म क्रिसमस पर रिलीज हो। हमें यह तारीख पाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा। ऐतिहासिक रूप से, इस तारीख पर आमिर सर बहुत सारी फिल्में रिलीज करते रहे हैं। हमें यह तारीख देने के लिए हम उनके आभारी हैं।"
Govind Nihalani Birthday: गोविंद निहलानी का आज है 84वां जन्मदिन, आक्रोश से शुरू किया था निर्देशन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नैन मटक्का सॉन्ग में कीर्ति सुरेश-वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
बेबी जॉन का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था और जिसमें सलमान खान का जबदर्स्त एक्शन कैमियो देखने को मिला। ट्रेलर के आखिर में प्रशंसकों को सलमान की एक छोटी सी झलक ही खुश कर गई। वह वरुण धवन के साथ एक एक्शन से भरपूर सीन में नजर आए। यह छोटी सी झलक प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ाने और फिल्म की रिलीज के लिए उत्साह बढ़ाने के लिए काफी है। एटली और सिने1 स्टूडियो के सहयोग से जियो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, बेबी जॉन ए फॉर एप्पल स्टूडियो और सिने1 स्टूडियो का प्रोडक्शन है। कलीज द्वारा निर्देशित यह फिल्म 25 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें