फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2024: आलिया भट्ट से लेकर अजय देवगन तक, इन सितारों की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ा जादू

Thu, 19 Dec 2024 10:08 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस साल 2024 में कई ऐसी फिल्में भी रहीं जो बड़े बजट की होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकीं। आइए आपको बताते हैं साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों के बारे में...
 
विज्ञापन
1 of 7
साल 2024 की फ्लॉप फिल्में - फोटो : अमर उजाला
साल 2024 अब कुछ दिनों में अलविदा कहने वाला है। इस साल सिनेमा के लिहाज से खास रहा। कई सारी बड़े बजट की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। हालांकि, कुछ फिल्मों का जादू बॉक्स ऑफिस पर चला। तो कुछ फिल्में बेहद बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुईं। इसमें कई बड़ी फिल्में शामिल हैं, जिनका जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सका।
विज्ञापन

2 of 7
जिगरा - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
जिगरा
आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' जिससे फैंस को बहुत उम्मीदें थीं, बॉक्स ऑफिस पर और फैंस के दिलों पर अपना जादू चलाने में कामयाब नहीं हुई। फिल्म को 80 करोड़ के बजट में बनाया गया। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड केवल 31.98 करोड़ की कमाई ही बॉक्स ऑफिस पर की।
विज्ञापन

3 of 7
'बड़े मियां छोटे मियां' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
बड़े मियां छोटे मियां
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को 350 करोड़ के बड़े बजट में बनाया गया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, फिल्म केवल 111.49 करोड़ की कमाई कर सकी थी।

4 of 7
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' भी फैंस पर अपना जादू नहीं चला सका। फिल्म चली लेकिन बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं कर सकी। फिल्म को 30 करोड़ रुपये में बनाया गया और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म में 41.93 करोड़ की कमाई की।
विज्ञापन

5 of 7
मिस्टर एंड मिसेज माही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिस्टर एंड मिसेज माही
शरण शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' को 40 करोड़ के बजट में बनाया गया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 35.55 करोड़ रुपये की ही कमाई कर सकी। जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म का जादू फैंस पर कुछ खास नहीं चल सका। 
विज्ञापन

6 of 7
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
औरों में कहां दम था
100 करोड़ के बिग बजट में बनी फिल्म 'औरों में कहां दम था' बॉक्स ऑफिस पर वो जादू नहीं दिखा सकी, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 15.79 करोड़ का बिजनेस ही बॉक्स ऑफिस पर किया। फिल्म में तब्बू और अजय देवगन दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फिल्म मैदान- अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
मैदान
अजय देवगन की ही फिल्म 'मैदान' भी इस साल कुछ खास नहीं कर सकी। फिल्म का बजट 235 करोड़ रुपये था फिल्म अपने बजट के बराबर कमाई करने में नाकाम रही। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 53.03 करोड़ की कमाई ही कर सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें