फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन की शादी और जान्हवी कपूर की फिल्म के सेट पर प्रदर्शन, पांच खबरें

Mon, 25 Jan 2021 12:03 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन रविवार को अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए। वरुण और नताशा ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा, 'जिंदगीभर का प्यार आज ऑफिशियल हो गया।'

शादी के बंधन में बंधे वरुण धवन और नताशा दलाल, दूल्हा दुल्हन की पहली तस्वीर आई सामने

 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत और स्वरा भास्कर - फोटो : PTI
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत पिछले काफी समय से फिल्मों से ज्यादा अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कंगना रणौत बड़ी बेबाकी से अपनी बातें रखती हैं और फैंस को कई बार उनका ये अंदाज पसंद भी आता है। हालांकि पिछले कुछ समय से कंगना अपने ट्वीट्स को लेकर फैंस की नाराजगी झेल रही हैं। अब हाल ही में कंगना ने ट्वीट कर स्वरा भास्कर का मजाक उड़ाने की कोशिश की जिससे फैंस उनसे ही नाराज हो गए। वहीं स्वरा भास्कर ने भी एक्ट्रेस को करारा जवाब दे दिया।

कंगना रणौत ने स्वरा भास्कर की तस्वीर साझा कर उड़ाया मजाक, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब कि बोलती हो गई बंद


 
विज्ञापन

3 of 5
पीयूष मिश्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रंगमंच की दुनिया से निकलकर बॉलीवुड में नाम कमाने वाले अभिनेता पीयूष मिश्रा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर जमकर हल्ला बोला है। उन्होंने मांग की है कि वेब सीरीज में ‘अश्लील’ कंटेट को बैन किया जाना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि एनसीबी वास्तव में सक्रिय नहीं है। केवल कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था और बाद में उन्हें जाने दिया गया।

OTT पर अश्लीलता को लेकर भड़के पीयूष मिश्रा, मीटू आंदोलन को बताया बेबुनियाद, एनसीबी पर उठाए सवाल

 

4 of 5
पवन कल्याण - फोटो : Screengrab From Vakeel Saab Motion Poster
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए लोग खुलकर आर्थिक सहायता दे रहे हैं। इस भव्य मंदिर के निर्माण में अब फिल्मी हस्तियों का भी समर्थन मिलने लगा है। तेलुगू फिल्म स्टार और जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने भी इसमें बड़ा योगदान दिया है।

अक्षय के बाद इस सुपरस्टार ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया योगदान, जानिए कितनी की मदद

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर इन गुडलक जेरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जान्हवी कपूर की फिल्म  'गुड लक जेरी' के सेट पर अचानक प्रदर्शनकारियों ने धावा बोल दिया। पटियाला में शूटिंग के दौरान सेट पर कुछ लोग प्रदर्शन करते हुए पहुंच गए और उन्होंने वहां जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने ‘जान्हवी कपूर वापस जाओ ’के नारे भी लगाए।

जान्हवी कपूर की फिल्म के सेट पर प्रदर्शकारियों का धावा, ‘जान्हवी कपूर वापस जाओ ’के लगे नारे
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें