बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फैन फॉलोइंग दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। फिलहाल वरुण वरुण आजकल 'कलंक' की शूटिंग में बिजी हैं। खबरों के मुताबिक, सेट पर वो घायल हो गए हैं। मुंबई की रिपोर्ट की मानें तो वरुण फाइट-सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे और शूटिंग के दौरान ही उनके बाजुओं में चोट लग गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
varun dhawan
वरुण जिस सीन की शूटिंग कर रहे थे, उसमें उन्हें दरवाजा उठाकर फेकना था लेकिन इस सीन को करते हुए वरुण ने अपने बाजुओं का घायल कर लिया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और फिल्म की शूटिंग रोकना पड़ी।
विज्ञापन
3 of 4
Varun Dhawan
आपको बता दें कि फिल्म 'कलंक' में वरुण आलिया भट्ट के साथ चौथी बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। दोनों ने 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कलंक में वरुण धवन और आलिया भट्ट के अलावा संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी भी 21 साल बाद साथ वापसी कर रही है।
इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को भी कास्ट किया गया है। खबरों की मानें तो ‘कलंक’ में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित माता-पिता के किरदार में नजर आएंगे। जबकि आदित्य और वरुण फिल्म में सौतेले भाईयों की भूमिका में दिखेंगे।