सलमान खान के जेल से छूटने के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने खुशी जाहिर की है। इस बीच एक्टर वरुण धवन भी दबंग खान के जेल से छूटने पर काफी खुश हैं। लेकिन उन्होंने सलमान की बायोपिक के लेकर बड़ी बात कही है। इन दिनों वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अक्टूबर’ के प्रमोशन में व्यस्त है।
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म के प्रमोशन के दौरान वरुण धवन से सलमान खान से जुड़े कुछ सवाल पूछे गए। उन्होंने पहले सलमान खान के जेल से छूटने पर खुशी जाहिर की और कहा कि सलमान के जेल से बाहर होने पर मैं काफी खुश हुं। इसके बाद वरुण से मीडिया ने सवाल पूछा कि अगर सलमान खान की बायोपिक बनती है तो क्या उसमें वह काम करेंगे..??
विज्ञापन
3 of 5
इस बात का जवाब देते हुए उन्होंने कहा है कि बिल्कुल नहीं.. वरुण ने कहा कि मुझे लगता हैै कि वह (सलमान) खुद अपनी बायोपिक में हीरो बन सकते हैं। साथ ही वरुण ने मीडिया से यह भी कहा दिया कि मुझे नहीं लगता कि सलमान पर बायोपिक बननी चाहिए, इसके लिए वह अभी बहुत जवान हैं।
4 of 5
पता हो कि इन दिनों संजय दत्त की बायोपिक को लेकर काफी चर्चा है। इस बीच मीडिया में यह भी खबर चल रही है कि संजय दत्त की तरह सलमान खान पर भी बायोपिक बननी चाहिए। आपको बता दें वरुण ने बीते साल सलमान खान की फिल्म 'जुड़वा' का स्क्विल 'जुड़वा 2' की थी। जिसके बाद से उनके फैंस उन्हें आज की जनरेशन का सलमान खान बोलने लगे हैैं।
वहीं बात करें वरुण धवन की फिल्म ‘अक्टूबर’ की तो यह फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है। इस फिल्म में बनिता संधु बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। वरुण धवन की फिल्म 'अक्टूबर' रिलीज से पहले ही लोगों के दिलों पर छा गई है। जहां एक तरफ फिल्म के पोस्टर ने लोगों का दिल जीता तो वहीं फिल्म का ट्रेलर रिलीज के बाद से ही ट्रेडिंग में बना हुआ है। फिल्म एक लव स्टोरी है।