इंस्टाग्राम पर उनके फैंस भी 'राजी' के टीजर को काफी पसंद करते हुए कमेंट कर रहे हैं। टीजर देखकर किसी फैन ने आलिया की पोस्ट पर लिखा कि 'मैं फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं।' वहीं दूसरे फैन ने 'ऑस्क विनिंग परफॉर्मेंस' जैसे कमेंट किए हैं। 'राजी' की ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज होगा।