फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंजे होने के बाद सलमान खान के जीजा की नई तस्वीर वायरल, वरुण धवन ने किया ये कमेंट

Wed, 15 Apr 2020 12:24 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन और आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के जीजा यानी अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आयुष की इस तस्वीर पर न सिर्फ आम सोशल मीडिया यूजर्स बल्कि सितारे भी खूब कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में अभिनेता वरुण धवन का इस तस्वीर पर एक कमेंट वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल आयुष शर्मा ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बाल्ड लुक ऑर बैडएस लुक... कैसा लगा।' बता दें कि तस्वीर में एक तरफ जहां आयुष गंजे नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनका रफ एंड टफ लुक भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आयुष की इस तस्वीर पर वरुण धवन ने भी जोरदार कमेंट किया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
आयुष शर्मा की तस्वीरों पर कमेंट - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन ने आयुष की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन'। बता दें कि स्टोन कोल्ड रेसलिंग डब्लू डब्लू एफ और डब्लू डब्लू ई का बड़ा नाम हैं। वरुण के अलावा भी कई सितारों ने आयुष की तस्वीर पर कमेंट किया है। वरुण के अलावा अविनाश गोवारिकर ने लिखा- 'ऊ... लिका बाहर आ गया।' इसके साथ ही आलिम हकीम सहित कुछ और सितारों ने भी इस तस्वीर पर कमेंट किया है।

4 of 5
salman khan,ayush sharma
याद दिला दें कि आयुष फिलहाल में सलमान खान के साथ ही उनके पनवेल फार्महाउस पर फंसे हैं। हाल ही में आयुष ने अपनी पत्नी अर्पिता खान और बच्चों के साथ एक तस्वीर साझा की थी। बात आयुष के फिल्मी करियर की करें तो जल्दी ही वो कटरीना कैफ की बहन के साथ फिल्म क्वथा में नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan - फोटो : twitter
वहीं बात सलमान खान की करें तो वो भी अपने फॉर्महाउस पर खूब मस्ती कर रहे हैं और कई वीडियोज उनके वायरल हो चुके हैं। कभी वो घुड़सवारी का लुत्फ उठा रहे हैं तो कभी अपने फैंस को कोरोना से बचाव की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि सलमान खान जल्दी ही फिल्म राधे और कभी ईद कभी दिवाली में नजर आएंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें