फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मैगजीन फोटोशूट में शर्माते हुए दिखे अमिताभ बच्चन, 51 साल बाद शेयर की तस्वीर

Wed, 15 Apr 2020 11:50 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Instagram
लॉकडाउन के दौरान अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए सितारे अलग-अलग तरीके ढूंढ रहे हैं। कोई फिटनेस के टिप्स दे रहा है तो कोई अपने फैंस के साथ बेहतरीन पलों को याद कर रहा है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी इस मुश्किल वक्त में घर बैठे लोगों का मनोरंजन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। बिग बी ने अपने पहले मैगजीन फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है जो वायरल हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan - फोटो : Social Media
इस तस्वीर को अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद मेरा पहला मैगजीन फोटोशूट। 1969 में हुआ था। ये 'स्टार एंड स्टाइल' के लिए था जो उस वक्त फिल्मफेयर के अलावा एक और पत्रिका थी।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
इस फोटोशूट में अमिताभ बच्चन थोड़े शर्माते हुए दिखाई दे रहे हैं और चेहरे पर मुस्कुराहट है। सिनेमाजगत में अमिताभ बच्चन को 51 साल हो गए हैं। उनकी ये तस्वीर उसी वक्त की है जब उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी वजह से ये तस्वीर ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले महानायक का एक और पोस्ट चर्चा में रहा था। उस पोस्ट में इन्होंने कोरोना को लेकर लिखा था-  'एक बात तो तय है, इस corona के दौरान , जितनी सद्भावना इंसान ने इंसान को दिखाई है, शायद पहले कभी नहीं देखी गई। आप किसी भी देश, प्रांत ,समाज, रंग , जाति , धर्म , के हों, हर तरफ से बस एक ही आवाज गूंज रही है, सब के लिए , सब से .... आप ठीक हों , सुरक्षित हों !!'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
आपको बता दें, कोरोना के खिलाफ जंग में आम हो या खास हर कोई एक जुट हो गया है। बिग बी के अलावा कई सितारे पोस्ट करके लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की गुजारिश भी करते दिखे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से लॉकडाउन को 3 मई तक आगे बढ़ा दिया है। 

संजय खान की बेटी फराह के स्टाफ मेंबर को निकला कोरोना पॉजिटिव, क्वारंटीन में है पूरा परिवार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें