फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: वरुण ने ट्रोलिंग के बाद ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, सुपरमॉडल गिगी हदीद का रिएक्शन भी आया सामने

Sun, 02 Apr 2023 10:22 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गिगी हदीद को गोद में उठाकर डांस करते हुए वरुण धवन - फोटो : Social media
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च समारोह में शामिल हुए। इस इवेंट में वरुण के अलावा बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार्स भी शरीक हुए। इस इवेंट से वरुण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह सुपरमॉडल गिगी हदीद को गोद में उठाते और उनके गालों पर किस करते हुए नजर आए थे। वीडियो वायरल होने पर यूजर्स वरुण को ट्रोल करने लगे। अब ट्रोलिंग के बाद वरुण ने सफाई पेश की।
विज्ञापन

2 of 5
वरुण धवन - फोटो : social media
दरअसल, इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बी टाउन के कई सेलेब्स परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में वरुण ने भी परफॉर्म किया। इस दौरान अचानक उन्होंने स्टेज पर गिगी हदीद को बुलाया और उन्हें गोद में उठाते हुए उनके गाल पर किस किया। यूजर्स को वरुण की यह हरकत पसंद नहीं आई और उन्होंने अभिनेता को ट्रोल करना शुरू कर दिया। साथ ही 'अतिथि देवो भव:' का ज्ञान भी देने लगे।
 

Ajay Devgn: बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान फैन ने की ऐसी गुस्ताखी, अजय का रिएक्शन देख फूटा ट्रोल्स का गुस्सा
विज्ञापन

3 of 5
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
अब ट्रोलिंग के बाद वरुण धवन ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। वरुण का कहना है कि यह एक प्लान्ड एक्ट था यानी इसकी योजना पहले ही बना ली गई थी। वरुण ने ट्विटर पर एक यूजर को जवाब देते हुए ट्वीट किया, 'मुझे लगता है कि आज आप जाग गए या जागने का फैसला किया है तो मुझे आपको सच बताना चाहिए कि यह उनके लिए मंच पर आने की प्लानिंग थी, इसलिए इन चीजों से बाहर निकलने के लिए ट्विटर पर नया कारण खोजें। शुभ प्रभात।
 

Kangana Ranaut : विदेशी भाषा को लेकर कंगना का बयान, बोलीं- ब्रिटिश लहजे में हिंदी बोलने वाले बच्चे नहीं पसंद

4 of 5
गिगी हदीद - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, वरुण की ट्रोलिंग के बाद सुपरमॉडल गिगी हदीद का भी रिएक्शन सामने आया है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर गिगी ने उस पल का एक वीडियो साझा किया, जब वरुण ने उन्हें गोद में उठाया था। वीडियो को साझा करते हुए गिगी ने कैप्शन में लिखा कि वरुण मेरे बॉलीवुड के सपने को साकार कर रहे हैं।

Rapper Badshah: 'बेहतर मसाला ढूंढने की जरूरत है...', दूसरी शादी की खबरों पर खुलकर बोले बादशाह
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर - फोटो : Social media
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का उद्घाटन शुक्रवार शाम को एक भव्य समारोह के साथ किया गया, जहां नीता अंबानी ने खुद मंच पर प्रस्तुति दी। इस इवेंट में टॉम हॉलैंड और गिगी हदीद जैसे हॉलीवुड सितारे मौजूद थे। इसके साथ ही इस समारोह में सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, रेखा, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जैसे कई दिग्गज सितारों ने भी शिरकत की थी।

Priyanka- Ranveer: 'दिल धड़कने दो' जब एक इवेंट में देसी गर्ल से मिले रणवीर सिंह, पुरानी यादें हुईं ताजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें