फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Dhawan: संजय दत्त स्टाइल में वरुण धवन ने साझा किया वीडियो, कैप्शन पढ़कर छूट गई लोगों की हंसी

Mon, 19 Sep 2022 06:48 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। आखिरी बार वह फिल्म जुग-जुग जियो में अनिल कपूर के साथ नजर आए थे। वह बहुत जल्द फिल्म 'बवाल' और 'भेड़िया' लेकर स्क्रीन पर वापस लौटने वाले हैं। वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी तस्वीरें और वीडियोज खूब अपलोड करते रहते हैं। हाल ही में वरुण धवन का एक वीडियो सोशल  मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
वरुण धवन - फोटो : insta
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में उनका लुक काफी हैरान कर देने वाला है। वीडियो में वह ब्राउन रंग की ओपन जैकेट के साथ काले रंग की टी-शर्ट और लाइट ब्लू रंग की जींस पहने हैं। उन्होंने गले में चेन पहनी है और लंबे बालों में अभिनेता एकदम टपोरी लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड में संजय दत्त का गाना 'कॉलर को थोड़ा सा ऊपर चढ़ा के' बज रहा है।

विज्ञापन

3 of 4
वरुण धवन - फोटो : insta
वीडियो के कैप्शन में वरुण ने लिखा है- छावागिरी। वीडियो देखने के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये उनकी आगामी फिल्म का लुक है। हालांकि वरुण धवन ने ये साफ कर दिया है कि ये उनकी नई फिल्म का लुक नहीं है। वहीं कुछ यूजर्स को अभिनेता का ये अंदाज पसंद आ रहा है, तो वहीं कुछ लोग उनकी खिंचाई कर रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि वह संजय दत्त कम रज्जाक खान ज्यादा लग रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
वरुण धवन - फोटो : insta
अभिनेता के इस वीडियो को जमकर लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं। बता दें कि हाल ही में वरुण धवन, अनिल कपूर के साथ  करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने अनिल कपूर के भतीजे अर्जुन कपूर की जमकर खिंचाई की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें