बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी हर फिल्म में अलग अंदाज में नजर आती हैं। ग्लैमरस रूप में दिखने वालीं अनुष्का भोपाल बस स्टैंड पर साधारण सी नीले कलर की साड़ी में दिखीं। अनुष्का के साथ वरुण धवन भी हैं। तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है अनुष्का काफी परेशान हैं और वरुण धवन उन्हें कुछ समझा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
वरुण धवन
वहीं, एक दूसरी तस्वीर में वरुण धवन अपने फैंस को हाथ हिलाकर हैलो बोल रहे हैं। फिल्म के इसी सीन के साथ भोपाल में शूटिंग शेड्यूल पूरी हो गई है। दरअसल, अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म के बाद अब अनुष्का यशराज बैनर की फिल्म 'सुई धागा' में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
3 of 4
anushka sharma
इससे पहले एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें अनुष्का के पीछे उत्तर प्रदेश परिवहन की लोहिया ग्रामीण सेवा की बस थी जिसे देखकर लगता है कि कहानी यूपी के किसी छोटे से गांव पर आधारित होगी। फिल्म में अनुष्का एक सिलाई कढ़ाई वाली महिला तो वरुण धवन टेलर बने हैं।
28 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग मध्य प्रदेश के कई शहरों में हुई। भोपाल से पहले चंदेरी की खूबसूरत लोकेशंस में फिल्म की शूटिंग हुई थी। जहां से अनुष्का ने साड़ियां खरीदने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की थीं।