फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरिजीत सिंह के साथ इस सिंगर ने गाने से किया मना, इस वजह से गाना छोड़ स्टूडियो से चली गईं बाहर

Sat, 24 Mar 2018 03:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arijit Singh
बॉलीवुड में अरिजीत सिंह एक ऐसे सिंगर बन चुके हैं जिनका गाना हर फिल्म में होता ही है। उनके गाये गाने ज्यादातर सुपरहिट होते हैं लेकिन इसी बीच बॉलीवुड की एक ऐसी सिंगर हैं जिन्होंने अरिजीत सिंह के साथ गाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
सोना महापात्रा - फोटो : self
सोना महापात्रा बॉलीवुड की उन सेलिब्रिटीज में से हैं जो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात कहती हैं हालांकि इस वजह से कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया है। एक बार फिर उन्होंने ऐसा कुछ कहा है जिसकी चर्चा होने लगी है।
 
विज्ञापन

3 of 5
sona mahapatra - फोटो : facebook
एक अखबार को दिए इंटरव्यू में सोना महापात्रा ने बॉलीवुड के बड़े सिंगर को निशाने पर ले लिया। सोना ने अरिजीत सिंह के बारे  में कहा कि मैं किसी गाने की केवल आखिरी 4 लाइनें नहीं गा सकती। इस वजह से उन्होंने कई गानों को मना भी कर दिया है। 

4 of 5
sona mahapatra - फोटो : facebook
सोना महापात्रा ने कहा कि 'कुछ गानों के लिए मुझे एक स्टूडियो से कॉल आया लेकिन मैंने गाने से मना कर दिया और वहां से बाहर आ गई। गाने का अंतरा और मुखड़ा अरिजीत सिंह ने गाया था जबकि आखिरी की 4 लाइनें मुझे दी गईं। रोमांटिक ड्यूट गाने में एक गायिका के लिए केवल आखिर की 4 लाइनें देना आश्चर्यजनक है और यह सब वहां हो रहा है जहां पहले कोई गाना लता मंगेशकर की आवाज के बिना अधूरा होता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोना महापात्रा
सोना यही नहीं रुकी उन्होंने कहा कि सारा दोष केवल ऑडिंयस पर मढ़ने से बात नहीं बनेगी। फिल्म इंडस्ट्री भी इसमें उतनी ही शामिल है। हाल ही में मेरे पास एक शख्स कुछ रिसर्च लेकर आया उसने बताया कि इन दिनों 10 में से 8 गाने पुरुषों की आवाज में ही होते हैं।' बता दें कि सोना महापात्रा आमिर खान के शो 'सत्यमेव जयते' से मशहूर हुई थीं। इसके अलावा 'फुकरे' का गाना 'अम्बरसरिया', 'तलाश' में 'जिया लागे ना' जैसे गाने उन्होंने गाये हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें