फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण धवन की शादी में भावुक हुए करण जौहर, सोशल मीडिया पर लिखा- ‘मेरा लड़का बड़ा हो गया है’

Mon, 25 Jan 2021 08:03 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर, वरुण धवन - फोटो : instagram/karanjohar
वरुण धवन और नताशा दलाल शादी के बंधन मे बंध गए हैं। शादी के बाद वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं जिसमें दूल्हा-दुल्हन परफेक्ट लुक में नजर आ रहे हैं। कोविड 19 को देखते हुए बॉलीवुड के चुनिंदा लोगों को ही निमंत्रण दिया गया था। निर्देशक करण जौहर ने शादी में कपल को आशीर्वाद दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट भी साझा किया।
विज्ञापन

2 of 5
वरुण धवन की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण धवन और करण जौहर का बेहद खास रिश्ता रहा है। करण ने दो तस्वीरें भी साझा कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा कि ‘इस पोस्ट को लिखते समय बहुत सी भावनाएं और यादें उमड़ रही हैं। मुझे आज भी याद है जब मैं इस बच्चे से गोवा में मिला था। लंबे बाल, आंखों में बड़े सपने और एक स्वैग जो पर्दे पर दिखाने के लिए इंतजार कर रहा था।‘


विज्ञापन

3 of 5
वरुण धवन की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
करण ने आगे लिखा कि ‘कुछ साल बाद वह माई नेम इज खान के वक्त मेरा असिस्टेंट थे। मैं चुपचाप उसके कार्य करने की प्रतिबद्धता को देखता था और यह भी कि वह कितना मजाकिया हो सकता है। कई बार बस यूं ही। जब उसने मेरे लिए पहली बार कैमरे का सामना किया मुझमें उसके प्रति प्यार और देखभाल करने की भावना पैदा हुई। लगभग एक माता-पिता की तरह।‘

4 of 5
वरुण धवन की शादी - फोटो : instagram/viralbhayani
करण ने आगे लिखा कि ‘वह भावना आज फिर से और बढ़कर जीवित हो गई क्योंकि मैंने उसे हमेशा चाहने वालों के साथ चलते देखा। मेरा लड़का बड़ा हो गया है। अपने जीवन के इस खूबसूरत दौर के लिए तैयार है। प्यारे नताशा और वरुण को बधाई। मेरा आशीर्वाद और प्यार हमेशा आपके लिए।‘
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वरुण धवन - फोटो : वीरल भयानी
बता दें कि वरुण धवन ने अपने करियर की शुरुआत धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म माई नेम इज खान में बतौर असिस्टेंट के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बतौर हीरो बड़े पर्दे पर कदम रखा। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा थे। वरुण ने धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, बद्री की दुल्हनिया और कलंक में काम किया है। उनकी आने वाली फिल्म जुग जुग जियो भी धर्मा प्रोडक्शंस की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें