वरुण धवन जल्द ही 'सुई धागा' में नजर आने वाले हैं। यशराज बैनर की इस फिल्म में अनुष्का शर्मा की जोड़ी पहली बार वरुण धवन के साथ जमेगी। इसके अलावा वरुण के पास करण जौहर की कलंक भी है। पिछले कई दिनों से लगातार शूटिंग में बिजी वरुण को जैसी ही शूटिंग से वक्त मिला वैसे ही वो अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ लंदन घूमने निकल गए थे अब वरुण धवन लंदन से छुट्टियां बिता भारत वापस लौट आए हैं।
विज्ञापन
2 of 4
वरुण धवन के साथ उनकी गर्लफ्रेंड नताशा भी दिखीं। एयरपोर्ट पर जहां वरुण धवन एयरपोर्ट पर एक दम कैजुअल कपड़ों में नजर आए, वहीं नताशा दलाल काली पैंट के ऊपर एक नीली डेनिम जैकेट डाले दिखीं। वरुण धवन और नताशा दलाल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
विज्ञापन
3 of 4
natasha
बता दें पिछले कुछ समय से दोनों के शादी की खबरें भी चर्चा में बनी हुई हैं। कहा ये जा रहा था कि दोनों इस साल शादी कर सकते हैं लेकिन फिलहाल वरुण या नताशा किसी भी तरफ से भी शादी को लेकर कोई बयान नहीं आया है। कुछ समय पहले तक वरुण धवन और नताशा के बीच ब्रेकअप की खबरें आ रही थी और इसकी वजह आलिया भट्ट को बताया जा रहा था लेकिन अब लग रहा है दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया है।
दोनों के शादी की बात ये बात कितनी सच है और कितनी गलत है इस बारे में फिलहाल और कोई जानकारी नहीं है। कहा जा रहा है कि वरुण धवन कुछ वर्षों से नताशा दलाल के साथ लगातार रिश्ते में रहे हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है। सोनम कपूर के रिसेप्शन पर दोनों को साथ देखा गया था।