बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस बनिता संधु की फिल्म 'अक्टूबर' धीरे-धीरे दर्शकों को पसंद आ रही है और बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन भी कर रही है। हालांकि 'अक्टूबर' अपने पहले हफ्ते मेें कुछ खास कमाई नहीं कर सकी थी, लेकिन दूसरा हफ्ता आते-आते फिल्म ने कमाई करने में तेजी दिखाई है। फिल्म की यह कमाई तीसरे हफ्ते भी बरकरार रही।